कौन कहता है कि क्लाइमेट चेंज नहीं हो रहा! इस महिला ने तो कार के बोनट पर ही रोटी सेक दी

एक वीडियो वायरल हो रहा है, हो सकता है कि यह वीडियो देखने के बाद आपको पहले से ज्यादा गर्मी लगने लगे। इसमें एक महिला कार के बोनट पर रोटी सेकती दिख रही है। इससे पता चलता है कि गर्मी कितनी ज्यादा बढ़ती जा रही है और लोग इससे कैसे परेशान हुए हैं।

woman makes roti on car bonnet video goes viral on twitter
कौन कहता है कि क्लाइमेट चेंज नहीं हो रहा! इस महिला ने तो कार के बोनट पर ही रोटी सेक दी
Woman Chapati On Car Bonnet: भीषण गर्मी जारी है। मदर अर्थ को बचाने वाले लोग इस बात को कहते रहते हैं कि धरती का तापमान लगातार हमारे फैलाए गए प्रदूषण के कारण बढ़ रहा है। ट्विटर पर तो #Heatwave ट्रेंड भी कर रहा है। कई राज्यों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है। चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। कूलर के हाथों से बात निकल चुकी है और एसी चलने लग गए हैं। इसी बीच ओडिशा से एक महिला का वीडियो सामने आया। उसने बिना चूल्हे के खाना बना दिया। वो भी कारण के बोनट पर। जी हां, सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, इस महिला ने चिलचिलाती धूप में बिना आग जलाए ही रोटी बना दी। चलिए दिखाते हैं आपको उनका वीडियो।

कार के बोनट पर सेक दी रोटी

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ओडिशा के सोनपुर की रहने वाली एक महिला ने कार के बोनट पर रोटी बना रही है। 40 डिग्री की भीषण गर्मी में कार के बोनट पर महिला का चपाती बनाते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। इसका वीडियो को ट्विटर पर नीलामाधब पांडा (Nilamadhab Panda) ने शेयर किया है। वो लिखते हैं, ‘मेरे शहर सोनपुर का दृश्य। यह इतना गर्म है कि कोई भी कार के बोनट पर रोटी बना सकता है।’

यहां देख सकते हैं आप वीडियो

पहले भी आ चुके हैं ऐसे मामले सामने

इंडिया में ऐसा पहली बार नहीं हुआ। बल्कि इससे पहले भी गर्मी के दिनों में सड़क पर अंडे का आमलेट बनाने का वीडियो सामने आ चुका है। यहां तक कि कार के बोनट पर मछली पकाने का वीडियो भी वायरल हो चुका है। वहीं राज्य में लू के बाद स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के महानिदेशक, मृत्युंजय महापात्र ने मंगलवार को कहा कि अगले पांच दिनों तक ओडिशा में लोगों को लू से कोई राहत नहीं मिलेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post