कश्मीरी बंदे ने ऐसे बोला 'पुष्पा राज' का धांसू डायलॉग कि वीडियो वायरल हो गया

इस प्यारे से क्लिप को एक ट्विटर हैंडल से 27 अप्रैल को शेयर किया गया। उन्होंने कैप्शन में लिखा- फ्लावर नहीं, फायर है मैं...। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 10 हजार से अधिक व्यूज और चार सौ से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

kashmiri recreates pushpa allu arjun flower samjhe kya dialogue watch viral video
कश्मीरी बंदे ने ऐसे बोला 'पुष्पा राज' का धांसू डायलॉग कि वीडियो वायरल हो गया
Kashmiri flower seller recreates Pushpa viral dialogue: 'पुष्पा नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या, फायर है मैं...' एक तरफ सिनेमाघरों में 'केजीएफ 2' के रॉकी भाई का जलवा है, वहीं सोशल मीडिया की गलियों में अब भी 'पुष्पा राज' यानी अपने अल्लू अर्जुन छाए हुए हैं। जी हां, इंस्टाग्राम रील्स अब भी 'पुष्पा: द राइज' के दमदार डायलॉग, गाने और हुक स्टेप्स से गुलजार हैं। इन दिनों एक कश्मीरी बंदे का क्लिप इंटरनेट पर छाया हुआ है, जिसने इस अंदाज में 'पुष्पा 'का डायलॉग बोला कि लोग उसका वीडियो बार-बार देख रहे हैं!

हजारों बार देखा जा चुका है वीडियो

इस प्यारे से क्लिप को ट्विटर हैंडल @SrinagarGirl से 27 अप्रैल को शेयर किया गया। उन्होंने कैप्शन में लिखा- फ्लावर नहीं, फायर है मैं...। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 10 हजार से अधिक व्यूज और चार सौ से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। साथ ही, यूजर्स लगातार बंदे का अंदाज देख उसकी खूब सराहना कर रहे हैं।

डल झील पर बेच रहे थे फूल

यह वीडियो 8 सेकंड का है, जिसमें एक कश्मीरी शख्स बोल रहा है- पुष्पा नाम है पुष्पा... फ्लावर समझा है क्या... फायर है फायर... और माय नेम इज लिलि, डॉन्ट भी सिलि...। बताया गया कि यह शख्स कश्मीर की खूबसूरत डल झील में शिकारा (नाव) पर फूल बेचता है।

माय नेम इज लिलि, डॉन्ट भी सिलि...

'जन्नत का राजेश खन्ना...'

इस वीडियो को देखकर बहुत से यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा- क्या स्टाइल है। जबकि इनका अंदाज देखकर कुछ लोगों के चेहरे पर मुस्कान भी आ गई। वहीं एक बंदे ने लिखा- बेमिसाल... बड़े ही टैलेंटेड लोग हैं... जन्नत का राजेश खन्ना। वैसे आपको पसंद आया इस कश्मीरी का पुष्पा स्टाइल? कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।

Post a Comment

Previous Post Next Post