ऑनलाइन खरीदा था सेकंड हैंड किचन कैबिनेट, अंदर से निकले 1.2 करोड़ रुपये कैश

सोचिए अगर आपको एक सेकंड सामान के अंदर से 1.2 रुपये कैश मिल जाएं तो आप क्या करेंगे? हो सकता है कि आप उन्हें रख लें या हो सकता है कि आप जर्मनी के रहने वाले थॉमस की तरह से उस रकम को पुलिस को लौटा दें। उन्होंने सेकंड हैंड किचन कैबिनेट खरीदा था, जिसमें करोड़ों रुपये कैश पड़े थे।

man buy online kitchen and found 1.2 crore rupees cash inside draw
ऑनलाइन खरीदा था सेकंड हैंड किचन कैबिनेट, अंदर से निकले 1.2 करोड़ रुपये कैश
Man found 1.2 Crore cash in second hand Kitchen: सेकंड हैंड सामान कई बार इंसान की किस्मत चमका देता है और कई बार ऐसा परेशान करता है कि बंदा लगा लेता है अपने कानों को हाथ। ऐसा ही हुआ जर्मनी में। यहां के एक रहने वाले शख्स ने अपने घर के लिए सेकंड हैंड किचन का कैबिनेट खरीदा था। लेकिन इस किचन कैबिनेट के अंदर से जो निकला वो खुद देखकर इसे दंग रह गए। इसमें रखे पड़े थे 126,000 यूरो जिनकी भारतीय करंसी के हिसाब से कीमत 1.2 करोड़ रुपये होती है। इतना ज्यादा कैश देखकर किचन कैबिनेट की एक दराज में पड़ा था।

पर आखिर यह करोड़ों रुपये हैं किसके?

पुलिस के मुताबिक, अनुमान इस बात का लगाया जा रहा है कि यह रकम 91 साल की उस महिला की है जो बतौर नर्स रिटायर हुई हैं। वो एक रिटायरमेंट होम में ही नर्स थी। अब उनके पति की मौत हो चुकी है। दरअसल, जिस शख्स ने यह किचन बेचा है वो इस बुजुर्ग महिला का पोता है और उसके इस रकम के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। बता दें कि जर्मनी में यह कानून है कि वहां 8.41 यूरो से ज्यादा खोई हुई रकम को रखने वाले को तीन साल की सजा हो सकती है।

एक बुजुर्ग कपल से खरीदा था यह सामान

थॉमस हेलर ने यह सामान eBay से खरीदा था। थॉमस पेशे से सोशल हाउसिंग वर्कर हैं। eBay के जरिए उन्होंने यह किचन शेल्फ एक बुजुर्ग कपल से खरीदा था। थॉमस ने इस डील पर मोलभाव किया और 50 यूरो इसमें से कम भी करवा लिए। इसके बाद उन्हें यह 203 यूरो (16,359.77 रुपये) में पड़ा।

कहां पड़ा हुआ था कैश

थॉमस ने बताया, 'यह पीस 300 यूरो का था लेकिन हमने मोलभाव करके इसका प्राइज काफी कम करवा लिया। यह 203 यूरो में मैंने खरीदा था।' इसके बाद उन्हें इसमें दो पार्सल मिले। इन दोनों पार्सल्स में कुल मिलाकर 130,000 यूरो कैश पड़ा था। भारतीय करंसी के हिसाब से इसकी कीमत 1,24,68,591.28 रुपये होती है।

एक में तो पड़े थे कई सारे बिल

थॉमस ने बताया कि एक पैकेट में कई सारे बिल पड़े थे। लेकिन जैसे ही उन्हें इतना ज्यादा कैश इस किचन में मिला तो उन्होंने इसको चुपचाप रखने की बजाए पुलिस को फोन कर अपनी ईमानदारी का परिचय दिया। पुलिस ने भी जब देखा कि इतनी सारी रकम के बारे में थॉमस ने उन्हें जानकारी दी, जबकि वो खुद भी उसे रख सकते थे। तो उन्होंने भी उनकी ईमानदारी की सराहना की।

Post a Comment

Previous Post Next Post