टाइगर श्रॉफ ने उस लड़के को ढूंढ लिया, जिसने 'छोटी बच्ची हो क्या...' को बनाया Meme मटेरियल!

29 अप्रैल को टाइगर की फिल्म 'हीरोपंती 2' होनी है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी को लेकर फैंस ने उनकी पहली फिल्म Heropanti के डायलॉग 'छोटी बच्ची हो क्या' को वायरल बना दिया। इसके बाद तो Chhoti Bachhi Ho Kya ट्विटर पर हैशटैग बन गया!

meet deependra singh who made chhoti bachhi ho kya meme viral tiger shroff find him instagram reels
टाइगर श्रॉफ ने उस लड़के को ढूंढ लिया, जिसने 'छोटी बच्ची हो क्या...' को बनाया Meme मटेरियल!
Heropanti 2 Tiger Shroff Chhoti Bachhi Ho Kya meme:'छोटी बच्ची हो क्या...' सोशल मीडिया पर टाइगर श्रॉफ का ये डायलॉग टॉप ट्रेडिंग मीम बन चुका है। दरअसल, 29 अप्रैल को टाइगर की फिल्म 'हीरोपंती 2' होनी है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी को लेकर फैंस ने उनकी पहली फिल्म Heropanti के डायलॉग 'छोटी बच्ची हो क्या' को वायरल बना दिया। इसके बाद टाइगर ने उस बंदे के साथ एक इंस्टाग्राम रील शेयर की, जिसने उनके इस डायलॉग को मीम बनाकर वायरल कर दिया।

मिमिक्री आर्टिस्ट है ये 'छोटा टाइगर'

दीपेंद्र सिंह एक मिमिक्री आर्टिस्ट, जो टाइगर की पहली फिल्म 'हीरोपंती' के एक डायलॉग की नकल करके लिए रातोंरात इंटरनेट सेंसेशन बन गए। अब दीपेंद्र न सिर्फ टाइगर से मिले, बल्कि उन्होंने 'छोटी बच्ची हो क्या... ' बोलकर उनके साथ मस्त रील भी बनाई है! इस वीडियो श्रॉफ के साथ इंस्टा पर साझा करते हुए दीपेंद्र ने लिखा- हीरोपंती 2 (दोगुनी) आखिरकार 'छोटी बच्ची हो क्या...' 'एकसाथ'। इस क्लिप को अबतक 5.6 मिलियन व्यूज और 8 लाख 91 हजार लाइक्स मिल चुके हैं। साथ ही, यूजर्स लगातार अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

मेरी बिल्ली मुझी से म्याऊं...

वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि सोफे पर टाइगर और दीपेंद्र साथ बैठे हैं। इसी दौरान टाइगर दीपेंद्र से कहते हैं कि भाई में तुझे कबसे ढूंढ रहा था। कहां था तू? फिर दीपेंद्र कहते हैं- बबलू ढूंढने से नहीं किस्मत से मिलता है। ऐसे में टाइगर कहते हैं कि अच्छा! मेरी बिल्ली मुझी से म्याऊं। इसके बाद दीपेंद्र जवाब देते हुए कहते हैं- अरे... बिल्ली नहीं सर, टाइगर... छोटा टाइगर। इसके बाद बंदा टाइगर के अंदाज में बोलता है- छोटी बच्ची हो क्या?

वीडियो देख आप मुस्कुराने लगेंगे...

मेहनत करने वालों की हार नहीं होती!

जब जनता ने टाइगर और दीपेंद्र की ये रील देखी, तो एक बार फिर 'छोटी बच्ची हो क्या...' सुनकर उनकी हंसी छूट गई। वहीं कुछ यूजर ने दीपेंद्र की सराहना की और लिखा- मेहनत करने वालों की हार नहीं होती, तो कुछ ने कहा कि इसी का इंताजर कर रहे थे... शुभकामनाएं दोस्त। वहीं एक बंदे ने लिखा कि छोटी बच्ची हो क्या...अपनी जगह पहुंच गए क्या?

Post a Comment

Previous Post Next Post