न्यूयॉर्क के Times Square पर बादशाह के गाने पर नाची इंडियन लड़की, लग गई भीड़

एक इंडियन लड़की का डांस वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो अमेरिका के times square में डांस कर रही है। वो बादशाह के गाने पर डांस करती है। यहां तक कि उसका डांस देखकर वहां पास से गुजर रही लड़की भी डांस करने लगती हैं।

desi girl dance on times square video goes viral
न्यूयॉर्क के Times Square पर बादशाह के गाने पर नाची इंडियन लड़की, लग गई भीड़
Indian girl dance on times square: डांस करने वाले ये नहीं देखते कि वो कहां डांस कर रहे हैं। वो बस शुरू हो जाते हैं और डांस करने लगते हैं। उन्हें संगीत चाहिए होता है और वो माहौल वहीं बना लेते है। अमेरिका के न्यूयॉर्क में टाइम स्क्वेयर (New York's Time Square) काफी मशहूर जगह है। वहां पर सबसे ज्यादा भीड़ रहती है। वहीं पर एक भारतीय लड़की ने जबरदस्त डांस किया। यहां तक कि जब वो डांस कर रही थी, तभी उसके डांस को देखकर आसपास से जा रही लड़कियां भी ठहर गई। देखते ही देखते वहां भीड़ लग गई और वो लड़कियां भी डांस करने लगी।

बादशाह का गाना बजना शुरू हुआ

वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला बादशाह (Badshah) के "तेरे नाल नाचना" गाने पर डांस करना शुरू कर देती है। जब वो डांस कर रही होती है तो वहां पास धीरे-धीरे से लोगों की भीड़ इकट्ठी हो जाती है। वो लड़कियां भी इस महिला के साथ डांस करने लगती हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि शुरू में कैसे लोग डांस करती हुई लड़की की एक तरीके से हंसी उड़ाते हैं। पर फिर वो ही लोग लड़की के साथ डांस करने लगते हैं। बता दें कि इस लड़की का नाम पूजा जायसवाल (Puja Jaiswal) है और वो पेशे से फैशन ब्लॉगर हैं।

यह रहा उनका डांस वीडियो

पसंद आया लोगों को वीडियो

जब लोगों ने इस वीडियो को देखा तो उनको यह वीडियो काफी पसंद आया। बता दें कि खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 20 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। बता दें कि यह 2018 की फिल्म 'नवाबजादे' का है। इसमें अथिया शेट्टी हैं। एक यूजर ने लिखा कि उनका इस वीडियो को देखकर भी इन लोगों को डांस में ज्वाइन करने का मन कर गया। वहीं एक यूजर ने लिखा कि बॉलीवुड आखिर लोगों को कैसे जोड़ देता है ये बड़ी बात है।

Post a Comment

Previous Post Next Post