कांग्रेस सदस्यता अभियान के आखिरी दिन सोनिया गांधी बनीं पार्टी की डिजिटल सदस्य, पहली बार पार्टी की ओर से ऐसी मुहिम

कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि उसके विशेष डिजिटल सदस्यता अभियान के तहत देश भर में लगभग 2.6 करोड़ सदस्य जोड़े गए हैं। पार्टी का कहना है कि देश के सभी विधानसभा क्षेत्रों के सभी बूथ पर ये डिजिटल सदस्य बनाए गए हैं। यह अभियान संपन्न हुआ।

Sonia Gandhi,File Pic
नई दिल्ली: कांग्रेस के विशेष सदस्यता अभियान (Congress Digital Membership Drive) के आखिरी दिन शुक्रवार को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी (Congress President Sonia Gandhi) पार्टी की डिजिटल सदस्य बनीं। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस के डेटा विश्लेषण विभाग के प्रमुख प्रवीण चक्रवर्ती ने सोनिया गांधी का नाम कांग्रेस के डिजिटल सदस्य के तौर पर शामिल किया। बाद में कांग्रेस के संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने सोनिया गांधी को डिजिटल पहचान पत्र सौंपा।

हाल में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस के कई अन्य वरिष्ठ नेता पार्टी के डिजिटल सदस्य बने थे। कांग्रेस ने पिछले महीने अपने विशेष सदस्यता अभियान को 15 दिनों के लिए बढ़ा दिया था और यह 15 अप्रैल तक चला। पहले तय किए गए कार्यक्रम के मुताबिक, पार्टी का सदस्यता अभियान 31 मार्च को संपन्न होने वाला था। यह अभियान पिछले साल एक नवंबर को आरंभ हुआ था।

Bihar Politics: राहुल गांधी से दिल्ली में मदन मोहन झा ने की मुलाकात, बिहार कांग्रेस अध्‍यक्ष पद की रेस में चलने लगे ये दो नाम
कांग्रेस के अनुसार, इस सदस्यता अभियान के तहत उसने देश भर में कुल 2.6 करोड़ सदस्य जोड़े हैं। ये सभी सत्यापित सदस्य हैं, जो कांग्रेस के सदस्यता ऐप का उपयोग करते हुए जुड़े हैं। हर सत्यापित सदस्य को क्यूआर कोड वाला डिजिटल पहचान पत्र दिया गया है।

KV Thomas : 'सोनिया मैडम को जो करना है कर लें...धमकी बर्दाश्त नहीं, राहुल ने नहीं की बात', CPIM के प्रोग्राम में शामिल होने जा रहे केवी थॉमस भड़के
कांग्रेस का कहना है कि पार्टी के 135 साल के इतिहास में पहली बार डिजिटल सदस्यता अभियान चलाया गया और अब यह आंतरिक चुनाव और संगठन निर्माण का आधार भी तैयार करेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post