शख्स ने गधे से खिंचवाया Ola का ई-स्कूटर, इस बात से हो गया था परेशान

सचिन ने यह स्कूटर सितंबर 2021 में बुक किया था, जो उन्हें 24 मार्च 2022 को डिलीवर किया गया। हालांकि, स्कूटर ने छह दिनों के बाद ही काम करना बंद कर दिया है।

maharashtra man ties ola scooter to donkey video goes viral
वीडियो: शख्स ने गधे से खिंचवाया Ola का ई-स्कूटर, इस बात से हो गया था परेशान
Maharashtra Man Ties Ola Scooter To Donkey: पेट्रोल-डीजल का दाम बहुत हाई चल रहा है। ऐसे में पब्लिक इलेक्ट्रिक वाहनों का रुख कर रही है। ताकि सेविंग्स के साथ-साथ वातावरण भी साफ सुथरा रहे। लेकिन कुछ लोगों के लिए इलेक्ट्रिक वाहन परेशानी का सबब भी बन रहे हैं। महाराष्ट्र के बीड जिले के रहने वाले सचिन गिट्टे (Sachin Gitte) उन्हीं लोगों में से एक हैं। दरअसल, उन्होंने इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदा था, लेकिन उसमें समस्याएं आने के बाद जब कंपनी से सर्विस नहीं मिली तो उन्होंने ऐसे विरोध किया कि मामला इंटरनेट पर वायरल हो गया।

6 दिनों में ही खराब हो गया स्कूटर

6-

रिपोर्ट के अनुसार, सचिन ने यह स्कूटर सितंबर 2021 में बुक किया था, जो उन्हें 24 मार्च 2022 को डिलीवर किया गया। हालांकि, स्कूटर ने छह दिनों के बाद ही काम करना बंद कर दिया है। जब उन्होंने कंपनी से संपर्क किया तो ओला मकैनिक ने उनके स्कूटर की जांच की। लेकिन कोई उसे ठीक करने नहीं आया। सचिन ने ग्राहक सेवा में भी बहुत बार फोन किया, लेकिन किसी से सही प्रतिक्रिया नहीं मिली। ओला की ओर से कोई आश्वासन न मिलने से निराश होकर सचिन कंज्यूमर फोरम में शिकायत भी दर्ज कराई।

जब गधे से खींचवाया स्कूटर...

नतीजतन, उन्होंने रविवार को अपने टू-व्हीलर को एक गधे से बांध कर दिया और उसके साथ एक बैनर लगाया, 'इस धोखाधड़ी करने वाली कंपनी ओला से सावधान रहें और इसके दोपहिया वाहन न खरीदें।' इस घटना का एक क्लिप स्थानीय चैनल LetsUpp Marathi ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसमें गधा दुपहिया वाहन को खींचता नजर आ रहा है।

कंपनी ने वापस लिए इतने स्कूटर!

वाहनों में आग लगने की रिपोर्ट्स के बाद, ओला इलेक्ट्रिक ने 24 अप्रैल को अपने इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की 1,441 इकाइयों को वापस लेने की घोषणा की। कंपनी के अनुसार, इन स्कूटरों का मूल्यांकन कंपनी के सर्विस इंजीनियरों द्वारा किया जाएगा, और सभी को बैटरी सिस्टम, थर्मल सिस्टम और सुरक्षा में पूर्ण निदान से गुजरना होगा।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Post a Comment

Previous Post Next Post