महिला ने आवारा कुत्ते को बच्चे की तरह खिलाया दही-चावल, वीडियो देख लोगों ने किया सैल्यूट!

वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि एक महिला रेलवे प्लेटफॉर्म पर बैठी है, और सफेद रंग के स्ट्रीट डॉग को किसी बच्चे की तरह अपने हाथों से दही-चावल की छोटी बॉल्स बनाकर खिला रही है।

woman feeding curd rice to stray dog at a railway station in west bengal video viral
महिला ने आवारा कुत्ते को बच्चे की तरह खिलाया दही-चावल, वीडियो देख लोगों ने किया सैल्यूट!
Woman feeds dog curd rice: 96 सेकंड्स का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। इस क्लिप में एक महिला रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर बैठकर एक आवारा कुत्ते को दही-चावल खिलाती नजर आ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, मामला पश्चिम बंगाल का है। इस वीडियो को किसी ने फेसबुक पर शेयर किया था, जिसके बाद पब्लिक यह दिल जीतने वाला दृश्य देखकर महिला के खूब तारीफ करने लगी, और मामला इंटरनेट पर छा गया।

दिन तीन बार खिलाती हैं खाना

वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि एक महिला रेलवे प्लेटफॉर्म पर बैठी है, और सफेद रंग के स्ट्रीट डॉग को किसी बच्चे की तरह अपने हाथों से दही-चावल की छोटी बॉल्स बनाकर खिला रही है। बता दें, यह वीडियो चंदन दास ने फेसबुक पर 24 अप्रैल को पोस्ट किया था, जो पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिला के मयूरेश्वर से हैं। दावा किया गया कि यह क्लिप पश्चिम बंगाल के 'दम दम कैंटोनमेंट' रेलवे स्टेशन का है।

इस रेलवे स्टेशन का है वीडियो

महिला ने बताया कि कुत्ते का नाम Kutush है, जो 5 साल का है। उसे दही-चावल खाना बहुत पसंद है। इतना ही नहीं, महिला ने बताया कि उसे खाते हुए बैकग्राउंड में संगीत सुनना भी काफी पसंद हैं। और हां, ऐसा नहीं है कि यह महिला पहली बार उस डॉग को खाना खिला रही थी। वह दिन में तीन बार कुत्ते को खाना खिलाने के लिए स्टेशन आती हैं। कुछ फेसबुक यूजर्स ने स्टेशन को पहचान लिया। जबकि केई ने आवारा कुत्ते की देखभाल करने के लिए महिला की सराहना की।

यहां देखें वायरल वीडियो...

Post a Comment

Previous Post Next Post