KGF 2: रॉकी भाई का फैन निकला बंदा, शादी के कार्ड पर छपवा दिया ये डायलॉग!

'केजीएफ-2' के एक दीवाने ने 'रॉकी भाई' के एक आइकॉनिक डायलॉग को अपनी शादी के कार्ड पर प्रिंट करवा लिया। जी हां, इस डायलॉग को सुनकर तो आपने पक्का सीटियां मारी होगीं। यही वजह है कि ये वेडिंग कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

yashs kgf chapter 2 famous dialogue find place on wedding card pic viral
KGF 2: रॉकी भाई का फैन निकला बंदा, शादी के कार्ड पर छपवा दिया ये डायलॉग!
इन दिनों दोस्त हाल चाल बाद में पहले यही पूछ रहे हैं कि 'केजीएफ चैप्टर 2' (KGF-2) देख ली? सही में... 'रॉकी' का जलाव सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं, बल्कि लोगों के दिलों पर भी है। तभी तो 'केजीएफ-2' के एक दीवाने ने 'रॉकी भाई' के एक आइकॉनिक डायलॉग को अपनी शादी के कार्ड पर प्रिंट करवा लिया। जी हां, इस डायलॉग को सुनकर आपने तो पक्का सीटियां मारी होगीं। यही वजह है कि अब ये वेडिंग कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह ठीक वैसा ही है, जैसे 'पुष्पा राज' का डायलॉग 'मैं झुकेगा नहीं' लोगों की जुबां पर वायरल हो गया था। बता दें, शादी के कार्ड की यह तस्वीर ट्विटर यूजर @MISS_BINGG ने शेयर की थी।

बंदे ने इस डायलॉग को दिया ट्विस्ट

फिल्म में रॉकी बोलता है- Violence, Violence, Violence...I Don’t Like It. I Avoid! But... Violence Likes Me, I Can’t Avoid! हिंदी में बोले तो- हिंसा, हिंसा, हिंसा... मुझे यह पसंद नहीं है। मैं इससे बचता हूं! लेकिन... हिंसा मुझे पसंद करती है, मैं इससे बच नहीं सकता! इसी डायलॉग को फैन ने यूनिक अंदाज में अपनी शादी के कार्ड पर छपवाया है। बता दें, अभिनेता यश (Actor Yash) यानी 'रॉकी' ये डायलॉग तब बोलते हैं जब वो अधीरा के सामने चट्टान की तरह खड़े होकर उनपर गोलियां बरसाते हैं।

शादी... शादी... शादी...

इस वेडिंग कार्ड शादी की सारी जानकारी है। लेकिन जब आप कार्ड में नीचे की तरफ देखते हैं, तो रॉकी भाई का डायलॉग अलग अंदाज में लिखा दिखता है- Marriage... Marriage...Marriage. I dont Like it, I avoid, but my relatives like Marriage i can't avoid.' अर्थात- शादी... शादी... शादी. मुझे यह पसंद नहीं है, मैं टालता हूं, लेकिन मेरे रिश्तेदारों को शादी पसंद है। इसलिए मैं इससे बच नहीं सकता।

5 दिनों में कमाए 215 करोड़

5-215-

14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई अभिनेता यश स्टारर 'केजीएफ: चैप्टर 2' ने पहले पांच दिनों में 215 करोड़ की कमाई की। बता दें, प्रशांत नील के निर्देशन में बनी इस फिल्म में यश के अलावा संजय दत्त, रवीना टंडन, श्रीनिधि शेट्टी जैसे दमदार अभिनेता हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post