इस बंदे का यूनिक डांस देख IPS ने कहा- ट्रेनिंग खत्म होते ही दोस्त की बारात में पहुंचा जवान
0
आईपीएस अधिकारी ने यह वीडियो शेयर किया और लिखा- ट्रेनिंग खत्म होते ही दोस्त की बारात में पहुंचा जवान। अबतक इस क्लिप को 71 हजार से अधिक व्यूज और 5 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। साथ ही, सैकड़ों यूजर्स ने बंदे का डांस देख गजब के कमेंट्स कर रहे हैं।
इस बंदे का यूनिक डांस देख IPS ने कहा- ट्रेनिंग खत्म होते ही दोस्त की बारात में पहुंचा जवान
शादी-ब्याह में बारात का अपना जलवा होता है। क्योंकि भैया, इसमें बैंड-बाजा की धुन पर नाचने वाले ऐसे डांसर होते हैं, जो सिर्फ और सिर्फ बारातों में ही देखने को मिलते हैं। एक ऐसा ही डांसर वीडियो आईपीएस अधिकारी दीपांशु काबरा (@ipskabra) ने शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- ट्रेनिंग खत्म होते ही दोस्त की बारात में पहुंचा जवान। अबतक इस क्लिप को 71 हजार से अधिक व्यूज और 5 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। साथ ही, सैकड़ों यूजर्स ने बंदे का डांस देख गजब के कमेंट्स कर रहे हैं।
इस डांस को मैं क्या नाम दूं?
इस 29 सेकंड के वायरल क्लिप में गजब का डांस करता दिख रहा है। मामला किसी बारात का लग रहा है, जिसमें एक व्यक्ति भीड़ से दूर एक अलग कोने में सबसे हटकर डांस कर रहा है। वह कभी पीटी करता है, तो कभी सैल्यूट मारता है। आस-पास मौजूद लोग उसके अलहदा डांस स्टेप्स देखकर हंसने भी लगते हैं। यकीनन ये डांस देखकर आप भी कहेंगे- हमने तो बहुत डांसर देखे हैं, लेकिन ऐसे स्टेप्स करने वाला नहीं देखा!
स्टेप्स देख दांतों तले उंगलियां दबा लेंगे
इसलिए CO साहब शादी में जाने की छुट्टी नहीं देते!
इस क्लिप को देख दूसरे आईपीएस अधिकारियों ने भी प्रतिक्रिया दी। कुछ ने लिखा कि कई बार सर ऐसा भी होता है कि आदमी को डांस करना नहीं आता और जबरन दबाव बना के नचाया जाता है, ऐसे में ये परफॉर्मेंस निकल कर आती है। वहीं एक अन्य अधिकारी ने कहा- और वहां @ipskabra को देख करने लगा परेड। जबकि कुछ ने लिखा कि इसी वजह से CO साहब शादी में जाने की छुट्टी नहीं देते। वैसे आपका कहना है इन भाई साहब के डांस पर?
Post a Comment