दिल्‍ली, गुड़गांव, नोएडा, गाजियाबाद... अप्रैल में हर जगह कोरोना बढ़ा, जानें चौथी लहर पर क्‍या बोले एक्‍सपर्ट्स

Experts On Coronavirus Surge: दिल्ली-NCR में कुछ दिनों से कोरोना वायरस के नए मामलों और पॉजिटिविटी रेट में इजाफा दर्ज हो रहा है। गुड़गांव में पॉजिटिविटी रेट 9% के पार चला गया है। दिल्‍ली से भी पिछले 24 घंटों में 299 केस आए जो पिछले 40 दिन में सबसे ज्‍यादा है।

Corona Outbreak News: धीरे-धीरे बढ़ रहे कोरोना मरीज, फिर से सताने लगा वही पुराना डर

हाइलाइट्स

  • दिल्‍ली में कोरोना के 299 नए मरीज, एक्टिव केस 800 से ज्‍यादा
  • गुड़गांव में पॉजिटिविटी रेट 9.10 फीसदी, 146 नए संक्रमित मिले
  • नोएडा और गाजियाबाद से भी अप्रैल में सबसे ज्‍यादा केस आए हैं
  • एक्‍सपर्ट्स बोले, लापरवाही की लहर से फिर बढ़ रहा कोरोना
नई दिल्‍ली: राजधानी और उससे सटे उत्‍तर प्रदेश व हरियाणा के शहरों में कोरोना फिर बढ़ रहा है। दिल्‍ली से पिछले 24 घंटों में 299 केस आए जो 40 दिन का सर्वाधिक आंकड़ा है। यहां पॉजिटिविटी रेट ढाई प्रतिशत के पास है। पड़ोस के गुड़गांव में तो संक्रमण की दर 9% के पार चली गई है। गुड़गांव में 43 दिन बाद बुधवार को 24 घंटे में 146 नए संक्रमितों की पहचान हुई। नोएडा में 4 दिन में 30 से अधिक बच्चे संक्रमित हुए हैं जबकि गाजियाबाद के दो और स्‍कूलों में भी कोरोना केस मिले हैं। दिल्‍ली में जहां पिछले 24 घंटों में 48% केस बढ़े हैं, यूपी में इसी दौरान कोरोना के नए केसों की संख्या दोगुनी हो गई है। बुधवार को मुंबई से 73 नए मामले सामने आए। यह आंकड़ा 17 मार्च के बाद एक दिन का सर्वाधिक है। वहां टोटल केस 10,58,567 हो चुके हैं। अप्रैल में कोरोना के आंकड़ों में यह उछाल क्‍यों है? क्‍या यह चौथी लहर की आहट है? क्‍या नया XE वैरिएंट और चुनौतीपूर्ण होगा? एक्‍सपर्ट्स की मानें तो अभी चिंता की बात नहीं है। उन्‍होंने यह जरूर कहा कि इस वक्‍त केसेज में जो इजाफा देखने को मिल रहा है, उसके पीछे लोगों की लापरवाही है।

अभी क्‍यों बढ़ रहा कोरोना?
दिल्‍ली के कई डॉक्‍टर्स ने बताया कि उनके यहां पिछले दिनों ओपीडी में कोविड से जुड़े मरीज बढ़े हैं। इंद्रप्रस्‍थ अपोलो में सीनियर कंसल्‍टेंट (इंटरनल मेडिसिन) डॉ सुरनजीत चटर्जी ने कहा, ''मैंने पिछले हफ्ते 7-10 मामले देखे हैं। इनमें से केवल एक को ही हॉस्पिटलाइजेशन की जरूरत पड़ी, वह भी क्योंकि मरीज को दूसरी गंभीर बीमारी थी।' मैक्‍स पटपड़गंज के डॉ मुकेश मेहरा ने भी कहा कि केसेज जरूर बढ़े हैं मगर हॉस्पिटलाइजेशंस नहीं। उन्‍होंने कहा, 'इस इजाफे के पीछे एक वजह स्‍कूलों का फिर से खुलना हो सकता है। और तो और, लोग कोविड से जुड़ी सावधानियों का पालन भी नहीं कर रहे।'
मरीजों में सबसे आम लक्षण बुखार, नाक बहना और थकान देखने को मिल रहे हैं। कुछ मामलों में हमें डायरिया वा अन्‍य गैस्‍ट्रोइंटेस्टिनल सिम्‍पटम भी दिखे।
डॉ रोमेल टिक्‍कू, डायरेक्‍टर (इंटरनल मेडिसिन), मैक्‍स साकेत

महामारी एक्ट निष्प्रभावी होने से सख्ती भी खत्म
पूरे देश में 31 मार्च को महामारी एक्ट को निष्प्रभावी कर दिया गया था। जिसके बाद कोविड प्रोटोकॉल संबंधी सभी पाबंदियां खत्म हो गईं। मास्क लगाने को लेकर किसी तरह की सख्ती नहीं बरती जा रही है, केवल लोगों से मास्क का प्रयोग करने के लिए अपील की जा रही है। सख्ती खत्म होने के चलते लोगों ने भी कोविड से बचाव के सभी नियमों की अनदेखी करनी शुरु कर दी है। स्कूलों में भी बच्चे और टीचर्स तक बिना मास्क के नजर आ रहे हैं। बाजारों में दुकानदारों के चेहरों से मास्क पूरी तरह से नदारद हैं।

दिल्ली में 40 दिन बाद फिर डरा रहा कोरोना, 24 घंटे में 48% बढ़ गए केस, यूपी-हरियाणा में भी टेंशन
  • -800-

    अप्रैल के महीने में दिल्‍ली के कोविड आंकड़ों में धीरे-धीरे इजाफा हुआ है। 31 मार्च को डेली केसेज का सात दिनी औसत 104 था जो बुधवार को 180 पहुंच गया। Dr Dang's लैब के फाउंडर और चेयरमैन डॉ नवीन डांग ने हमारे सहयोगी टाइम्‍स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा, 'केसेज की असल संख्‍या ज्‍यादा हो सकती है। ऐसा इसलिए क्‍योंकि कई लोग होम टेस्‍ट किट्स का इस्‍तेमाल कर रहे हैं और RT-PCR करवाने के बजाय घर पर ही आइसोलेट कर ले रहे हैं।'

    बुधवार को भी दिल्ली में 173 मरीज रिकवर हुए। कोविड के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर आठ सौ के पार 814 तक पहुंच गई। राहत की बात यह है कि कोविड पॉजिटिव केवल 11 मरीज ही इलाज के लिए एडमिट हैं। इसमें से 5 मरीज आईसीयू में है और वेंटिलेटर पर एक भी मरीज नहीं है। 11 में से 10 दिल्ली से हैं और एक मरीज दिल्ली से बाहर के हैं।-

  • गुड़गांव में 146 नए संक्रमित मिले

    43 दिन बाद बुधवार को 24 घंटे में 146 नए संक्रमितों की पहचान हुई। 79 संक्रमित कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए। रोज बढ़ रहा पॉजिटिविटी रेट हालात के बिगड़ने का इशारा कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना बुलेटिन में पॉजिटिविटी रेट अब बताना बंद कर दिया है। ऐसे में एक बार फिर से सतर्क रहने की जरूरत है। पाबंदियों में छूट व मास्क नहीं लगाने पर जुर्माना वसूला जाना बंद किए जाने के बाद संक्रमण एक बार फिर बेकाबू होने लगा है। अप्रैल की शुरुआत से ही संक्रमण में इजाफा देखा जा रहा है। 13 दिनों में 875 संक्रमित की पहचान हुई है।

    नोएडा में 4 दिन में 30 से अधिक बच्चे संक्रमित

    बुधवार को भी 9 बच्चों समेत 33 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद सीएमओ ने सभी स्कूलों को आदेश जारी किया है कि किसी भी बच्चे के कोविड पॉजिटिव मिलने पर इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दें। नए मरीजों की बढ़ती हुई संख्या से सक्रिय मरीजों की संख्या भी 90 हो गई है। 4 दिन में 30 से अधिक बच्चे संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से करीब 10 बच्चों ने कोविड वैक्सीन नहीं ली है। संक्रमित मिल रहे अधिकांश बच्चों के बारे में स्वास्थ्य विभाग को यह जानकारी नहीं है कि वे किस स्कूल के हैं। इसके अलावा यह जानकारी भी नहीं होती है कि बच्चे ने कोविड से बचाव का टीका लिया है या नहीं।

    गाजियाबाद के 2 और स्कूलों में 2 छात्र संक्रमित

    बुधवार को वसुंधरा सेक्टर-6 के एमिटी इंटरनैशनल स्कूल में छठी क्लास के एक बच्चे में कोरोना की पुष्टि हुई। वहीं, मंगलवार देर शाम वसुंधरा के सेठ आंनदराम जयुपिरया स्कूल में 10वीं का छात्र भी संक्रमित मिला। इससे पहले इंदिरापुरम के सेंट फ्रांसिस स्कूल और वैशाली के केआर मंगलम स्कूल में भी कोरोना के कुल 5 केस मिले थे, जिसके बाद स्कूलों को बंद कर दिया गया था। हालांकि बुधवार को केआर मंगलम स्कूल खुला, लेकिन इसमें कक्षा छह को बंद ही रखा गया। स्कूल मैनेजमेंट ने बताया कि 3 कोरोना पॉजिटिव केस कक्षा 6 से ही आए हैं, ऐसे में उसे सोमवार को ही खोला जाएगा। वहीं, सेंट फ्रांसिस स्कूल मंगलवार को खुलेगा। कोविड केस की पुष्टि होने के बाद स्कूलों में नियमों को लेकर सख्ती कर दी गई है।

    फरीदाबाद में 27 नए केस सामने आए

    कोरोना का खतरा फिर बढ़ रहा है। इसके बावजूद लोग लापरवाही नहीं छोड़ रहे हैं। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने 27 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि की है जबकि 12 लोगों को स्वस्थ घोषित किया गया है। 44 दिन बाद इतने अधिक मरीज एक साथ मिले हैं। इससे पहले 20 फरवरी को 34 संक्रमितों की पुष्टि हुई थी। उसके बाद एकदम से केस घट गए थे। अब फरीदाबाद में एक्टिव केस 78 हो गए हैं।

  • -

    बीते 24 घंटों में यूपी में कोरोना के नए केसों की संख्या दोगुनी हो गई है। बुधवार को प्रदेश में 77 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि मंगलवार को इनकी संख्या 35 थी। सबसे ज्यादा 40 नए केस नोएडा में सामने आए हैं। नोएडा में स्कूली बच्चों में तेजी से संक्रमण फैल रहा है। बुधवार को 9 बच्चे वायरस की चपेट में आए। इसे देखते हुए स्कूलों ने हेल्पलाइन जारी कर संक्रमित हुए बच्चों की सूचना देने को कहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक गाजियाबाद में 16, लखनऊ में पांच, फतेहपुर में चार लोग वायरस की चपेट में आए हैं। कुल 12 जिलों में सक्रमित मिले हैं जबकि 63 जिलों में सक्रमितों की संख्या शून्य है। प्रदेश में कुल ऐक्टिव मरीजों की संख्या 380 हो गई है।

  • -

    मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग कोरोना से बचाव का सबसे अच्छा तरीका है। शुरू से लेकर अब तक जिन लोगों ने इन तरीकों को सख्ती से अपनाया, वो कोरोना के तीनों वेव में बचे रहे। इसका खुलासा एक सर्वे में हुआ है। हर 10 में से 8 परिवार ऐसे पाए गए जिन्होंने इन तरीकों को अपनाया तो उन्हें कोरोना नहीं हुआ। यही वजह है कि कोरोना महामारी के दो साल बीत जाने के बाद भी एक्सपर्ट्स बार-बार मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की सलाह दे रहे हैं।

    लोकल सर्कल के एक सर्वे में इसका खुलासा हुआ है। देश में 345 जिलों के कुल 29 हजार लोगों ने इसमें हिस्सा लिया था। 61 पर्सेंट पुरुष और 39 पर्सेंट महिलाएं इसमें शामिल हुईं। सर्वे में देश के पहली श्रेणी के 45 पर्सेंट शहर, 35 पर्सेंट दूसरी श्रेणी के और तीसरी और चौथी श्रेणी के शहर से 24 पर्सेंट लोग शामिल हुए थे। जिस तरह देश में महामारी के हालात बने हुए हैं और बीच-बीच में नए वेरिएंट की बात सामने आती रहती है, उसे देखते हुए इस बात का खुलासा होना कि जिन्होंने मास्क सही तरीके से पहना और लोगों से दूरी बनाए रखी, उन्हें कोरोना नहीं हुआ। अगर लोग इसे आज भी अपनाते रहते हैं, तो उन्हें नए वेरिएंट से बचाव मिलेगा।


दिल्‍ली में ऐक्टिव मरीजों की संख्या 800 पार
दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 12,022 सैंपल की जांच की गई। इनमें से 2.49 प्रतिशत सैंपल पॉजिटिव मिले यानी 299 नए मरीजों की पुष्टि हुई। इस दौरान 173 मरीज रिकवर हुए। दिल्ली में कोविड के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर आठ सौ के पार 814 तक पहुंच गई।

गुड़गांव में पॉजिटिविटी रेट 9.10%, हरियाणा में सबसे ज्‍यादा
हरियाणा के गुड़गांव में बुधवार को एक बार फिर पॉजिटिविटी रेट में इजाफा दर्ज किया गया। यह बढ़कर 9.10 फीसदी पर पहुंच गई है। हरियाणा में ये सर्वाधिक है। प्रदेश में कोरोना के 80 फीसदी से ज्यादा सक्रिय मरीज भी जिले में हैं। गुड़गांव में अब सक्रिय संक्रमितों की संख्या बढ़कर 451 पर पहुंच गई है,जबकि यह माह के शुरूआत में 163 थी। फिलहाल एक ही मरीज हॉस्पिटल में भर्ती है। रोज बढ़ रहा पॉजिटिविटी रेट हालात के बिगड़ने का इशारा कर रहा है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना बुलेटिन में पॉजिटिविटी रेट बताना बंद कर दिया है।

यूपी में नोएडा से सबसे ज्‍यादा केस
यूपी में कोरोना के नए केसों की संख्या दोगुनी हो गई है। बुधवार को प्रदेश में 77 नए संक्रमित मिले, जबकि मंगलवार को इनकी संख्या 35 थी। सबसे ज्यादा 40 नए केस नोएडा में सामने आए हैं। नोएडा में स्कूली बच्चों में तेजी से संक्रमण फैल रहा है। बुधवार को 9 बच्चे वायरस की चपेट में आए। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक गाजियाबाद में 16, लखनऊ में पांच, फतेहपुर में चार लोग वायरस की चपेट में आए हैं। कुल 12 जिलों में सक्रमित मिले हैं जबकि 63 जिलों में सक्रमितों की संख्या शून्य है। प्रदेश में कुल ऐक्टिव मरीजों की संख्या 380 हो गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post