katrina - vicky marriage : कैटरीना कैफ- विक्की कौशल की शादी की तैयारियां जोरों पर है। दोनों कपल राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित सिक्स सेंस बरवाड़ा फोर्ट होटल में शादी के बंधन में बंधने जा रहा हैं।

katrina - vicky marriage : कैटरीना कैफ- विक्की कौशल की शादी की तैयारियां जोरों पर है। दोनों कपल राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित सिक्स सेंस बरवाड़ा फोर्ट होटल में शादी के बंधन में बंधने जा रहा हैं।

मिली जानकारी के अनुसार शादी में कैटरीना- विक्की के रुकने के लिए होटल के दो खास सुइट बुक किए गए है। दोनों के लिए इस होटल के सबसे महंगे सुइट राजा मानसिंह व रानी पद्मावती बुक रहेंगे। इनका वन नाइट स्टे टैरिफ 7 लाख रुपए का है। राजा मानसिंह सुइट में विक्की कौशल और रानी पदमावती सुइट में कटरीना कैफ रूकेगी।
आपको बता दें कि विक्की- कैट के लिए जो सुइट बुक हुए है। उसकी वन नाइट स्टे टैरिफ 7 लाख है। वहीं इनके अलावा होटल में कुल 15 सुइट है, जिनका टैरिफ चार लाख की कीमत है, जबकि बाकी अन्य रूम का वन नाइट टैरिफ एक लाख रुपए है।
जो लोग नहीं जानते उन्हें हम बता दें कि किले को हाल ही में एक होटल में बदल दिया गया था। यह भारत का पहला सिक्स सेंस (इंटरकांटिनेंटल होटल्स ग्रुप (IHG) वेलनेस एंड सस्टेनेबिलिटी का एक लक्ज़री ब्रांड) होटल भी है। यह संपत्ति 15 अक्टूबर, 2021 को मेहमानों के लिए खोली गई थी। वहीं अब यहां एक सेलेब वैडिंग हो रही है।
आपको बता दें कि लगभग 700 साल पुराने इस फोर्ट को लग्जरी होटल में तब्दील करने के साथ इसमें टेक्नोलॉजी का भी खास ध्यान रखा गया है। होटल आर्टिफिशल इंटेलीजेंस से लैस है। साथ ही भारत का यह पहला सिक्स सेंस होटल है।
Post a Comment