एक खतरनाक वीडियो सामने आया है। होता यह है कि समंदर के अंदर एक फिल्ममेकर ने शार्क के वीडियो शूट करने के लिए कैमरा सेट किया था। तभी वहां टाइगर शार्क आई और वो उस कैमरे को ही निगल गई जिसके बाद उसके पेट के अंदर का नजारा कैमरे में कैद हो गया।

फिल्ममेकर और संरक्षणवादी जिमी डा किड (zimy da kid) अपने कैमरे से शार्क का वीडियो कैप्चर कर रहे थे। वो मालदीव में शार्क पर डॉक्यूमेंट्री शूट कर रहे थे। इसी दौरान 360 डिग्री कैमरे के आगे शार्क आ गई। यह टाइगर शार्क थी, उसने सीधे उनके कैमरे को अपने मुंह में ही ले लिया।
शार्क इस कैमरे को पूरा अंदर ले गई। कैमरा उसके पेट के अंदर घूम गया। उसके पेट के अंदर का नजारा इस वीडियो में दिखता है। जिमी बताते हैं कि उन्होने अपना इंस्टा360 पर वजन डाला इसके बाद उसे समंदर के अंदर मिट्टी पर रख दिया। उसकी टाइम शार्क उनके कैमरे की तरफ बढ़ी। उसने चमकते हुए कैमरे को देखा और वो उसे खा गई। जिमी बताते है, शार्क जब किसी इंसान पर अटैक करती है तो वो इसलिए अटैक नहीं करती कि वो इंसान को खाना चाहती है बल्कि वो इसलिए अटैक करती है क्योंकि वो उसके प्रति जिज्ञासु होती है।
Post a Comment