एक लड़की अपने घर की चौखट पर बैठी थी, तभी वहां एक विशाल सांप आता है और वो दरवाजे से इतनी तेजी से अंदर घुसता है कि लड़की बाल-बाल उसके अटैक से बचती है। सांप घर के अंदर घुसते ही कहीं गायब हो जाता है।

एक लड़की अपने घर की चौखट पर बैठी थी, तभी वहां एक विशाल सांप आता है और वो दरवाजे से इतनी तेजी से अंदर घुसता है कि लड़की बाल-बाल उसके अटैक से बचती है। सांप घर के अंदर घुसते ही कहीं गायब हो जाता है।

इसका वीडियो सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि एक युवती अपने घर की चौखट पर बैठी होती है। वो अपने बालों को ठीक कर रही है। लेकिन तभी वो अचानक से उठ जाती है, एक सांप कैमरे में नजर आता है और तेज स्पीड से फर्श पर रेंगते हुए घर के अंदर घुस जाता है। viralhog ने इसका वीडियो अपने इंस्टा पेज पर शेयर किया है।
युवती यह देखकर इतना डर जाती है कि वो घर के अंदर आने की हिम्मत भी नहीं कर पाती। सांप का कुछ नहीं पता कि वो घर के किस कोने में जाकर छुप जाता है। वो कैमरे में नजर नहीं आता। हिम्मत करके लड़की घर के अंदर जाती है और इधर-उधर सांप को खोजने लगती है।
लोग भी इस वीडियो को देखकर हैरान रह गए। एक यूजर ने लिखा कि उन्हें यह वीडियो एशिया का लग रहा है। हालांकि अभी यह नहीं पता कि वीडियो कहां का है है। लोग हालांकि यह भी जानना चाह रहा हैं कि आखिर बाद में उस सांप को बाहर किस तरह से निकाला गया।
Post a Comment