'तीस मार खां' बन रहा था गोल्ड स्मगलर, कस्टम अधिकारियों ने बाल खींचकर निकाला ₹30.55 लाख का सोना!

 

कस्टम कमिश्नर अधिकारी ने बताया कि सोने की तस्करी मामले में अबू धाबी के एक यात्री को आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर लगभग 630.45 ग्राम सोने के साथ पकड़ा गया। गोल्ड की कीमत 30.55 लाख बताई जा रही है, जिसे शख्स विग और मलाशय में छिपाकर लाया था।

 
30 lakh rupees gold smuggling by passenger from abu dhabi arrested
'तीस मार खां' बन रहा था गोल्ड स्मगलर, कस्टम अधिकारियों ने बाल खींचकर निकाला ₹30.55 लाख का सोना!
Gold smuggling shocking tricks: सोने की तस्करी का एक मामला इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, बुधवार को दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर तैनात कस्टम अधिकारियों को अबू धाबी से आए एक यात्री पर शक हुआ। उन्होंने तलाशी ली। शुरुआत में सब ठीक लगा। लेकिन जब बंदे के बालों को करीब से देखा गया और उन्हें खींचा, तो कस्टम अधिकारियों को पता चला कि वह नकली बाल हैं, जिनके नीचे 30.55 लाख रुपये का सोना छिपा हुआ था। फिर क्या... बंदे को गिरफ्तार कर लिया गया।

30 लाख रुपये है सोने की कीमत

30-

न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार, कस्टम कमिश्नर अधिकारी ने बताया कि सोने की तस्करी मामले में अबू धाबी के एक यात्री को आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर लगभग 630.45 ग्राम सोने के साथ पकड़ा गया। गोल्ड की कीमत 30.55 लाख बताई जा रही है, जिसे शख्स अपने बालों की विग (Wig) और मलाशय (Rectum) में छिपाकर लाया था। आरोपी को गिराफ्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

नकली बालों के नीचे छिपाया था सोना

वायरल हो गया है वीडियो

इस 30 सेकंड के क्लिप में देखा जा सकता है कि कस्टम अधिकारी शख्स के सिर से नकली बाल निकाल रहे हैं, जिसके नीचे पॉलीथिन में गोल्ड है। इस वीडियो को न्यूज लिखे जाने तक 1 लाख 71 हजार से अधिक व्यूज, 4 हजार से ज्यादा लाइक्स और डेढ़ हजार से ज्यादा रीट्वीट्स मिल चुके हैं। साथ ही, सैकड़ों यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रिया भी दी है। एक शख्स ने लिखा- इसे कहते हैं बाल की खाल निकलाना। जबकि अन्य ने लिखा कि बेचरा सिर पर 30 लाख का बोझ लेकर चल रहा था। वहीं एक यूजर ने तो इसे 'धूम-4' की स्क्रिप्ट बता दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post