14 साल की लड़की पर आ गया था शोले के गब्बर सिंह का दिल, बोलें थे-'जल्दी बड़ी हो जाओ...'

नई दिल्ली। बॉलीवुड के गब्बर सिंह यानी अमजद खान आज बेस्ट विलेन के नाम से मशहूर हैं। इंडस्ट्री में खलनायक के रूप में अमजद खान ने अपनी शानदार पहचान बना ली है। अपनी एक्टिंग और किरदारों से अमजद खान ने दर्शकों के दिलों पर और इंडस्ट्री में हमेशा के लिए खुद को अमर कर दिया। आज बेशक अमजद खान इस दुनिया में नहीं है, लेकिन उनकी यादें और फिल्में आज भी दर्शकों की फेवरेट हैं। वैसे अमजद खान की लव लाइफ भी काफी दिलचस्प है। अमजद खान को शेहला से प्यार हो गया था। उस वक्त वो महज 14 साल की थीं।

14 साल की लड़की से हुआ अमजद खान को प्यार

दरअसल, अमजद खान जब कॉलेज में पढ़ा करते थे। तब वो शेहला के साथ खेलने जाया करती थीं। शेहला उनकी पड़ोंसी भी थीं। इसी दौरान अमजद को शेहला से प्यार भी हो गया। अमजद ने शेहला से जब उनकी उम्र के पूछी तो उन्होंने बताया कि वो 14 साल की हैं। ये बात सुनकर अमजद ने कहा कि 'तुम जल्दी बड़ी हो जाओ मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं।'

अमजद खान और शेहला के रिश्ते से नाराज़ थे घरवाले

शेहला संग शादी करने को लेकर अमजद खान ने कई मुश्किलों का सामना किया था, लेकिन फिर भी शेहला को लेकर अमजद खान का प्यार खत्म नहीं हुआ। साल 1972 में अमजद खान शेहला संग शादी कर ली थी। आज भी शेहला और अमजद खान की लव स्टोरी को याद किया जाता है। एक इंटरव्यू के दौरान शेहला खान ने बताया था कि "अमजद खान उनके घर शादी का प्रस्ताव लेकर आए थे और उनके घरवालों ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। क्योंकि वो उस वक्त बहुत ही छोटी थीं। लेकिन फिर एक दिन दोनों ने घरवालों ने सहमति से शादी करवा दी।" साल 1972 में दोनों ने शादी रचा ली और शादी के एक साल बाद साल 1973 में इस जोड़े के घर बेटे ‘शादाब’ ने जन्म लिया।

यह भी पढ़ें- चल बसे ' गब्बर सिंह ’ के भाई, दोनों भाइयों की मौत की वजह एक ही रही

अच्छे पति और पिता थे अमजद खान

जब अमजद खान के दूसरे बेटे शादाब का जन्म हुआ था। वो दिन उनके लिए काफी खास था। उसी दिन अमजद खान दूसरी बार पिता बने थे और उसी दिन उनकी सुपरहिट फिल्म शोले में उन्हें गब्बर सिंह का रोल ऑफर हुआ था। पति अमजद खान के बारें में शेहला ने बताया था कि बेशक वो स्क्रीन पर नेगेटिव रोल निभाते हैं, लेकिन असल जीवन में वो काफी अच्छे और दयालु हैं। वह एक अच्छे पति और पिता हैं। वो अपनी जिम्मेदारियां बखूबी निभाते हैं।

यह भी पढ़ें- एक दिन में 30 कप चाय पी जाता था ये स्टार, एक दिन सेट पर चाय नहीं मिली तो अगले दिन किया था ऐसा कांड...

51 साल मे हुआ अमजद खान का देहांत

साल 1986 में अमजद खान का एक्सीडेंट हो गया था। एक्सीडेंट में अमजद खान काफी जख्मी हो गए थे। एक्टर ने ठीक होने के लिए कई सारी दवाइंया खाईं। जिसके वजह से उनका वजन काफी बढ़ गया। वजन बढ़ने की वजह से अमजद खान को कई बीमारियों ने घेर लिया। महज 51 साल की उम्र में अमजद खान का देहांत हो गया था।

 

Posted from: this blog via Microsoft Power Automate.

Post a Comment

Previous Post Next Post