रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर के लिपलॉक किस को देख सभी लोगों के उड़े होश, देखें वीडियो

बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर की दोस्ती से हर कोई वाकिफ है। यह दोनों एक साथ फिल्म में काम भी कर चुके हैं और दोनों की दोस्ती के चर्चे आए दिन होते रहते हैं। अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह काफी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं, जिनके वीडियो और फोटोस अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते है। अब सोशल मीडिया पर दोनों का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिससे किसी की भी नजर उस वीडियो से नहीं हट पा रही है, इस वीडियो में दोनों एक दूसरे को लिप लॉक किस्स करते हुए नजर आ रहे हैं।

इन दिनों रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर दोनों ही फुटबॉल की फ्रेंडली मैच खेलने के लिए स्टेडियम जाते हैं और यह वीडियो उसी स्टेडियम का है। इस वीडियो में देखा जा रहा है कि अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह के आसपास काफी लोग खड़े हैं, जहां रणवीर सिंह बेंच पर लेटे नजर आ रहे हैं, वहीं उनके ऊपर अर्जुन कपूर नजर आ रहे हैं। रणवीर सिंह ने अर्जुन कपूर को टाइट हग किया हुआ है। वही बैंच से उठने के बावजूद भी दोनों एक दूसरे से ही लिपटे हुए हैं। रणवीर सिंह अर्जुन कपूर के गाल पर किस करते हुए भी वीडियो में नजर आ रहे हैं।

रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर का याराना वीडियो में काफी साफ दिखाई पड़ रहा है। वीडियो में जहां रणबीर कपूर ने डार्क ब्लू टाइट्स पहने हैं तो वही अर्जुन कपूर ने भी ब्लॉक टाइट्स पहने नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर विरल भयानी ने शेयर किया है। इस वीडियो को देखने के बाद कुछ लोग हैरान हैं तो कई लोग उन्हें बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं, वहीं कुछ लोगों ने तो इन दोनों को भला बुरा भी कहा गया।

बता दें कि रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर पहली बार एक साथ गुंडे फिल्म में नजर आए थे, यह फिल्म सुपरहिट थी। इस फिल्म को दर्शकों द्वारा काफी सराहा गया था। जहां फिलहाल रणवीर सिंह जल्दी ‘83’ फिल्म में नजर आएंगे, वहीं अर्जुन कपूर भी भूत पुलिस में दर्शकों को लगाते हुए दिखाई देंगे। इसके साथ ही दोनों ही कई और फिल्मों में काम कर रहे हैं।

Posted from: this blog via Microsoft Power Automate.

Post a Comment

Previous Post Next Post