नई दिल्ली।
बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय पर हमला हुआ है। दंगाइयों ने मंदिरों में तोडफ़ोड़ की और सौ से अधिक घरों में आगजनी व लूटपाट की है। कुछ दिन पहले पाकिस्तान में भी मंदिरों में तोडफ़ोड़ की गई थी, जिसके बाद वहां की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तान सरकार को कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
बांग्लादेश के हिंदू संगठनों के अनुसार, गत शुक्रवार रात करीब 9 बजे महिला श्रद्धालुओं का एक समूह पूर्व पारा मंदिर से शियाली श्मशान घाट तक जुलूस निकाल रहा था। उन्होंने रास्ते में एक मस्जिद पार की थी। इस दौरान मस्जिद के इमाम ने जुलूस का विरोध किया था। श्रद्धालुओं और मौलवी के बीच तीखी नोंक-झोंक हुई, जिसके बाद विवाद बढ़ा और यह दंगे में बदल गया।
Posted from: this blog via Microsoft Power Automate.

Post a Comment