बेंगलुरु। कर्नाटक में जारी सियासी हलचल के बीच केंद्रीय मंत्री और भाजपा पर्यवेक्षक जी किशन रेड्डी और धर्मेंद्र प्रधान बेंगलुरु पहुंच गए हैं। आज शाम पार्टी विधायकों की बैठक होगी। भाजपा विधायक दल की बैठक से पहले येदियुरप्पा से प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह और प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कटील ने मुलाका की।
माना जा रहा है कि आज शाम को कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक, आज नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा कर सकती है। इसमें नए सीएम के तौर पर कर्नाटक के गृह मंत्री बसवराज बोम्मई, कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष विश्वेश्वरा हेगड़े कगेरी और केंद्रीय कोयला खनन मंत्री और संसदीय कार्य मंत्री प्रह्रलाद जोशी का नाम सबसे आगे है।
बता दें कि कर्नाटक में मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा (Karnataka CM BS Yediyurappa Resigns) ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से राज्य में सियासी हलचल तेज है। अब येदियुरप्पा के इस्तीफे के बाद भाजपा कैबिनेट में एक बड़ा फेरबदल करना चाहती है। ऐसे में कई मंत्रियों की कुर्सी खतरे में नजर आ रही है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/374izMw
https://ift.tt/3f3xNWx
Post a Comment