Sanjay Nishad Ghaziabad: योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद की वीआईपी कल्चर से जुड़ी फोटो और वीडियो वायरल हो रही है। संजय निषाद गाजियाबाद की मसूरी झील का निरीक्षण करने पहुंचे थे।

गाजियाबाद की मसूरी झील के आसपास मछली पालन जैसी योजना पर कार्य चल रहा है। दो दिन पहले यहां का निरीक्षण करने के लिए कैबिनेट मंत्री संजय निषाद जा पहुंचे। झील तक पहुंचने के लिए जो रास्ता है, उसकी हालत बहुत खराब है। पूरे रास्ते में कीचड़ है। इसके कारण झील तक गाड़ियां भी नहीं पहुंच पाईं। मंत्री जी के साथ पूरा प्रशासनिक अधिकारियों का लाव लश्कर मौजूद था। मंत्री जी को झील तक पहुंचाने के लिए एक ट्रैक्टर का इंतजाम किया गया। लेकिन वह भी कुछ ही दूरी पर रुक गया। इसी दौरान बारिश भी शुरू हो गई। मंत्री जी को झील तक ले जाने के लिए उनके आगे पीछे कई कर्मचारी नजर आए।
किसी ने पकड़ी छतरी, कोई बिछा रहा था बोरीएक शख्स मंत्री संजय निषाद के साथ छतरी लेकर चल रहा था। वहीं उनके कपड़ों पर दाग न लग जाए इसके लिए एक शख्स उनके आगे बोरी बिछाता, जब वह आगे बढ़ जाते तो दूसरा शख्स उस बोरी को उठाकर फिर आगे बिछाता। हालांकि इस दौरान जो भी प्रशासनिक अधिकारी उनके साथ मौजूद थे, उनके कपड़े जरूर गंदे हो गए। लेकिन मंत्री संजय निषाद के कपड़ों पर दाग नहीं लगने दिया।
रिपोर्ट - तेजेश चौहान
Post a Comment