Pradhan Mantri Ujjwala Yojana 2.0 Online Apply: सरकारी योजना के तहत आपको भी फ्री में गैस सिलेंडर मिल सकता है। जानिए कैसे कर सकते हैं अप्लाई।

किन्हें मिलता है फायदा-
- प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लिए केवल महिलाएं ही अप्लाई कर सकती हैं और आवेदन देने के लिए उम्र 18 साल होना भी अनिवार्य है।
- अप्लाई करने वाले पते में कोई दूसरा LPG कनेक्शन नहीं होना चाहिए। अगर ऐसा होता है तो योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा।
- अप्लाई करने वाली महिलाएं- SC, ST, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), अधिक पिछड़ा वर्ग (MBC), अंत्योदय अन्न योजना (AAY), वनवासी, द्वीप और द्वीप समूह में रहने वाले लोग या कोई भी गरीब परिवार इस योजना के लिए अप्लाई कर सकता है।
कौन से डॉक्यूमेंट हैं जरूरी-
- KYC
- पहचान के लिए आधार कार्ड होना चाहिए।
- राशन कार्ड होना भी बहुत जरूरी है।
- बैंक अकाउंट नंबर और IFSC
खास बात है कि उज्ज्वला योजना के लिए ऑनलाइन भी अप्लाई किया जा सकता है। सबसे पहले आपको ऑनलाइन पोर्टल (https://www.pmuy.gov.in/ujjwala2.html) पर जाना होगा। इसके बाद आपको पसंद की एलपीजी कंपनी का चयन करना होगा। चयन करने के बाद एक नया पेज खुलेगा। यहां आपको अकाउंट बनाना होगा। अकाउंट बनाने के बाद आपको फॉर्म भरना होगा और सभी डॉक्यूमेंट अप्लाई करने होंगे।
अप्लाई करने के बाद आपको डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाना होगा। सभी चीजें पूरी करने के बाद आप सिलेंडर और गैस डिस्ट्रीब्यूर से कलेक्ट कर सकते हैं। हालांकि पहले सभी दस्तावेजों की चेकिंग की जाएगी। बता दें, उज्ज्वला योजना के नाम पर कई लोगों के साथ धोखाधड़ी भी हो चुकी है। इसे अप्लाई करने के लिए सरकार कोई पैसा नहीं लेती है। इसलिए किसी को भी उज्ज्वला योजना का लाभ उठाने के लिए पैसा देने की जरूरत नहीं है।
Post a Comment