IAS ने पूछ लिया एक ऐसा सवाल, जिसका जवाब हर किसी को देना चाहिए!

हर किसी को हक है जीवन में खूबसूरत यादों को जोड़ने का। एक आईएएस अधिकारी ने इसी खूबसूरत याद से जुड़ा एक सवाल पूछा है। उन्होंने यह पूछा कि आपने पहली सैलरी का क्या किया या क्या करेंगे? लोगों ने इसपर गजब के जवाब दिए हैं।

ias tweet about first salary people comments will win your hearts
IAS ने पूछ लिया एक ऐसा सवाल, जिसका जवाब हर किसी को देना चाहिए!
IAS News In Hindi: हर कोई इंसान चाहता है कि वो अपनी पहली सैलरी किसी ऐसे नेक काम पर लगाए कि उसे भी याद रहे और उससे जुड़े लोग भी इस बात को याद रखें। सैलरी आना उस पहली खुशी का आना है जिसका अहसास जीवनभर इंसान को बनाए रखना होता है। हालांकि वक्त के साथ-साथ चीजें धुंधली हो जाती हैं। लेकिन हर कोई चाहता है कि लाइफ में सैलरी से जुड़ी खुशी ताजा रहे। कुछ लोग तो कई-कई वर्षों तक नौकरी करने के बाद भी सैलरी के दिन खुश हो जाते हैं। जबकि कुछ बोर हैं और बोर ही रहते हैं। एक आईएएस अधिकारी ने एक ऐसा ट्वीट कर दिया जिसमें उन्होंने पहली सैलरी की बात की है।

यह रहा उनका ट्वीट

IAS अवनीश शरण ने यह ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने पहली सैलरी का जिक्र किया। वो इसमें लिखते हैं, -'अपनी पहली सैलरी से आपने क्या किया या क्या करेंगे?' उन्होंने लोगों से सवाल पूछा तो लोगों ने जवाब देने शुरू कर दिए। लोगों ने बताया कि उन्होंने अपनी पहली सैलरी से क्या-क्या काम किए।

किया था एक नेक काम

@hadd_karte_Ho ने ट्विटर पर लिखा, 'मैंने अपनी पहली सैलरी एक गरीब पड़ोसी के मरणोपरांत उनके "क्रिया-कर्म" में अपना कर्तव्य समझकर समर्पित किया था।'

मां को अब हाथ से कपड़े नहीं धोने पड़ते

ट्विटर पर @RitNitSingh का इनका कहना है, 'मैंने तो वॉशिंग मशीन खरीदी और अब मम्मी को हाथ से कपड़े नहीं धोने पड़ते।'

IFS ने गांव के लिए कर दी थी दान

ifs-

वहीं आईएफएस परवीन कासवान ने इसपर कमेंट किया और बताया कि उन्होंने अपनी सैलरी गांव में डोनेट कर दी थी। उन्होंने 51000 रुपये दान किए थे, और इन रुपयों से गांव में गायों के लिए शेड लगवाया गया था।

लोगों ने तंज भी कसे

यूजर्स ने उनके इस ट्वीट पर अपने दिल की बात लिख दी। यूजर @shivam47543813 ने आईएएस पर ही तंज कस दिया। वो कमेंट में लिखते हैं, सवाल- IAS बनकर क्या करेंगे? जवाब- मोटिवेशनल ट्वीट करेंगे।'

मां को दे दी थी सैलरी

@snikhil_social ने लिखा, 'मैंने 2100 रुपये का वो चेक मां के हाथ मे रख दिया था।' ज्यादातर लोगों ने कमेंट कर यह बताया कि उन्होंने अपनी सैलरी पहले मां को ही दी थी। तो चलिए अब आप भी बता दीजिए कि आपने अपनी पहली सैलरी का क्या किया था, या आप क्या करने वाले हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post