किसी ने मैगी में डाल दिए आम, लोग बोले- अब दूसरे ग्रह में जाने का समय आ गया है

आज आपको यहां वो देखने को मिलने वाला जो हो सकता है कि आपने लाइफ में कभी ना देखा हो। क्योंकि इसमें एक महिला ने मैगी में पहले डाला मैंगो का ड्रिंक इसके बाद उसने इसमें डाल दिया आम। अब जैसे ही लोगों को यह पता चला तो उनका दिमाग सटक गया।

mango maggi video goes viral people are angry after watch this
किसी ने मैगी में डाल दिए आम, लोग बोले- अब दूसरे ग्रह में जाने का समय आ गया है
mango maggi video: इतने प्रयोग तो वैज्ञानिकों ने नहीं किए होंगे जितने बीते दिनों से देशभर में स्ट्रीट फूड वेंडर्स कर रहे हैं। कहीं कोई मैगी में चॉकलेट डाल देता है, तो अब किसी ने फिर से मैगी के साथ ही खेल कर दिया है। इतना ही नहीं, इस खेल में आम भी नहीं बचा। वही आम जिसको बाजार में देखकर इंसानी जीभ लपलपाने लगती है, उसके साथ किसी ने कुछ ऐसा कर दिया है कि लोगों का पारा हाई हो रखा है। आम के साथ-साथ सबकी चहेती मैगी के साथ भी एक्सपेरिमेंट किया गया है। हालांकि पहले आप मैगी की आइसक्रीम जैसे डिशेज देख चुके होंगे लेकिन अब फिर से एक स्ट्रीट फूड वेंडर ने मैगी के अंदर डाल दिए हैं आम।

वीडियो भी आया है सामने

इसका वीडियो वायरल हो रहा है। द ग्रेट इंडियन फूडी नामक एक फूड व्लॉगिंग इंस्टाग्राम पेज पर इसका वीडियो शेयर किया गया है। हालांकि यह नहीं पता कि यह कहां का मामला है। पहले इसमें एक महिला को मैगी बनाते देखा जा सकता है। शुरू में तो सबकुछ ठीक होता है लेकिन इसके बाद महिला बड़े से तवे पर घी को रखती है। फिर मैगी के पैकेट को फाड़ कर उसमें से मसाला निकाल कर उसे तवे पर डाल कर देती है। उसमें पानी डालने के बाद वो उसमें मैगी को रख देती है।

मैंगो ड्रिंक भी डाल देती हैं वो

अब इसके बाद महिला जो करती है उसने ही लोगों को दंग कर रखा है। जैसे ही मैगी पक जाती है तो यह महिला उसमें मैंगो ड्रिंक मिला देती है। मैगी के पकने पर वह उसके ऊपर आम के छोटे-छोटे टुकड़े डालकर उसे सर्व करती नजर आती है। बस फिर क्या था, जैसे ही लोगों ने यह देखा वो भड़क गए।

लोग भड़क उठे

लोगों ने जब अपनी प्यारी मैगी के साथ और अपने खूबसूरत से आमों पर यह जुल्म होते देखा तो उनसे रहा नहीं गया। एक यूजर ने लिखा कि इससे अच्छा तो तीनों चीजें किसी को दे देते, किसी का भला ही हो जाता। लोगों ने कहा कि एक तरीके से मैगी वेस्ट ही कर दी गई है। एक लिखा कि इन्हें तो 21 तोपों की सलामी मिलनी चाहिए। वहीं एक यूजर ने लिखा कि अब दूसरा ग्रह खोजने का समय आ गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post