जिन कपड़ों को देख नुसरत के परिवार ने उठाया सवाल, उन्हें पहनने का एक्ट्रेस ने इसलिए लिया था फैसला

नुसरत भरूचा को बीटाउन की स्टाइलिश एक्ट्रेसेस में से एक माना जाता है। वह चाहे रियल लाइफ में ड्रेसअप हों या फिर पर्दे पर कॉस्ट्यूम्स में नजर आएं, सभी तरह के कपड़ों को वह आसानी से रॉक करती लगती हैं। हालांकि, एक आउटफिट ऐसी भी थी, जिसे देखने के बाद उन पर उनके ही परिवारवालों ने सवाल उठा दिए थे।

story of costume series why nushrratt bharuccha decided to go with risque dress for chote chote peg song
जिन कपड़ों को देख नुसरत के परिवार ने उठाया सवाल, उन्हें पहनने का एक्ट्रेस ने इसलिए लिया था फैसला
फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' जब रिलीज हुई थी, तो किसी को अंदाजा तक नहीं था कि ये दर्शकों को कितनी ज्यादा पसंद आ जाएगी। इतना ही नहीं इसके तो सारे के सारे गाने भी काफी पॉप्युलर हुए। वहीं मूवी की लीड हीरोइन नुसरत भरूचा भी बिल्कुल बोल्ड एंड ग्लैम लुक में पर्दे पर आईं, जिसमें उनकी खूबसूरती देखने के बाद कोई भी खुद को उन पर फिदा होने से रोक नहीं सका। मूवी में एक्ट्रेस की कई ड्रेसेस रिस्की थीं, जिनमें से एक को उन्होंने सॉन्ग में पहना था। इसे देखने के बाद तो उनके परिवार वालों तक ने सवाल खड़े कर दिए थे। हालांकि, नुसरत को कोई पछतावा नहीं था, क्योंकि वह जानती थीं कि उन्हें क्यों इन कपड़ों को पहनना चाहिए। (फोटो साभार: ट्विटर@YouTubeIndia,TSeries)

इंटरव्यू में खुद सुनाया था किस्सा

दरअसल, यहां जिस गाने की बात हो रही है वो 'छोटे-छोटे पेग' है। इस गाने में नुसरत को रेड कलर की स्कर्ट और टॉप में देखा गया था। ये दोनों ही कपड़े सेक्सी कट लिए हुए थे, जो बिना किसी शक के अदाकारा को टू-हॉट टू हैंडल लुक दे रहे थे। इन कपड़ों को जहां नुसरत कॉन्फिडेंस के साथ कैरी करती दिखी थीं, तो वहीं उनके परिवार ने उन्हें इनमें देख सवाल पूछ डाला था कि 'ये क्या है?'। इस बात को नुसरत ने खुद इंटरव्यू में शेयर किया था। (फोटो साभार: ट्विटर@TSeries)

क्या ये ब्रा पहनी है?

आरजे सिद्धार्थ कनन से बात करते हुए नुसरत भरूचा ने बताया था 'मैंने ये वीडियो सॉन्ग अपनी मां, पापा और दादी के साथ बैठकर देखा। मेरे कपड़े देखने के बाद उन्होंने मेरी ओर नजरें घुमाईं और सवाल किया कि क्या मैं ब्रा पहनी हुई हूं? मैं दो सेकंड के लिए चुप हो गई, लेकिन फिर मैंने कहा कि ये ब्रालेट है। इसे स्टाइलिंग टर्म में यही कहा जाता है और लोग इसे ऐसे पहनते हैं।' (फोटो साभार: ट्विटर@TSeries)

छोटे से टॉप में कटरीना कैफ मार रही थीं स्टाइल, मगर स्लिट ड्रेस में 2 साल छोटी इस हसीना ने बटोर ली पूरी लाइमलाइट

नुसरत को नहीं महसूस हुई कोई शर्म

नुसरत के परिवार के लिए शुरुआत में ये असहज कर देने वाला पल था, लेकिन बाद में उन्होंने इसे समझा और अपने मन के सवालों को भुला दिया। एक्ट्रेस ने ब्रालेट टॉप और स्लिट स्कर्ट की कॉस्ट्यूम पर अपने विचार साझा करते हुए कहा था कि उन्हें इसे पहनने में कोई शर्म महसूस नहीं हुई थी।

'ये कपड़े गाने के हिसाब से सही थे, मेरे हिसाब से सही थे, ये स्क्रीन पर अच्छे लग रहे थे और सभी को ये लुक इतना पसंद आया था कि ये हिट हो गया।' उन्होंने आगे कहा था कि ये थीम के हिसाब से अच्छी चॉइस थी। नुसरत ने कहा कि उन्हें इन कपड़ों में 'गाने को परफॉर्म करते हुए कोई शर्म न महसूस हुई और ना आगे होगी'। (फोटो साभार: ट्विटर@TSeries)

जो मैं हूं, उसे कपड़े नहीं बदल सकते

एक्ट्रेस ने शेयर किया था कि उनके परिवारवाले भी इस बात को समझ गए थे कि कुछ चीजों के खास तरह से दिखने के पीछे वजह होती है। नुसरत ने कहा कि ये चीजें उनकी वास्तविकता को नहीं बदल सकती। 'मतलब गाने में ये है, तो ये है। ये मुझसे मेरी पहचान नहीं छीन सकता। मैं किसी तरह से गिरी नहीं थी और इस वजह से ही मेरे परिवार को भी इस संकोच और अजीब स्थिति से उभरने में आसानी हुई।' (फोटो साभार: इंस्टाग्राम@Nushrratt Bharuccha)

Post a Comment

Previous Post Next Post