रविवार को बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 67वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा रद्द होने के बाद से सोशल मीडिया #BPSC ट्रेंड कर रहा है। इस हैशटैग के साथ जहां कुछ लोग स्टूडेंट्स का स्ट्रगल साझा कर रहे हैं, वहीं कई यूजर्स मीम्स बनाकर बिहार सरकार और प्रसाशन पर तंज भी कस रहे हैं।<br/>
1/14छात्रों की मेहनत का क्या?
BPSC 67th Prelims Paper Leak: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 67वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 8 मई को होनी थी, और परीक्षा से चंद मिनटों पहले ही प्रश्न पत्र के सोशल मीडिया पर वायरल होने की खबरें आने लगीं, जिसके बाद BPSC ने तीन सदस्यीय जांच टीम का गठन किया था। कमेटी ने 3 घंटे के अंदर ही अपनी रिपोर्ट सौंप दी, जिसके बाद आयोग के अध्यक्ष आरके महाजन ने परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया। इसको रविवार से सोशल मीडिया #BPSC ट्रेंड कर रहा है, इस हैशटैग के साथ जहां कुछ लोग स्टूडेंट्स का स्ट्रगल साझा कर रहे हैं, वहीं कई यूजर्स Memes बनाकर बिहार सरकार और प्रसाशन पर तंज भी कस रहे हैं।
2/14नीतीश कुमार का रिएक्शन!
3/14जब आप योग्य हो और...
4/14बीपीएससी परीक्षा से पहले छात्रों की रात!
5/14छात्रों का पैसा और समय दोनों बर्बाद हुआ
6/14बन जाएगा!
7/14कुछ छात्र ऐसे तैयार होकर पहुंचे थे?
8/14पेपर लीक होने के बाद...
9/14ऐसे पटना पहुंचे थे कई छात्र...
10/14आप पेपर लीक करते रहिए, हम दुगनी तैयारी से आएंगे!
11/14बहुत से छात्रों का दिमाग में यही चल रहा होगा?
12/14बिहार लीक सेवा आयोग...
13/14सरकार से बीपीएससी एस्पिरेंट
14/14भ्रष्टाचार.. भ्रष्टाचार...
अब दोबारा यह परीक्षा कब होगी, इसके लिए अभी तारीख का एलान नहीं किया गया है। लेकिन कहा जा रहा है कि अभ्यर्थियों का कम से कम इंतजार 90 दिनों के लिए बढ़ गया। पीटी रद्द होने के बाद 5-6 लाख छात्रों को झटका लगा है। खासकर दिल्ली और उत्तर प्रेदश आदि दूरदराज जगहों से बिहार परीक्षा देने पहुंचे छात्रों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। एक अनुमान के अनुसार परीक्षा रद्द होने से BPSC को 10 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। राज्यभर में 1083 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इतनी बड़ी परीक्षा का पेपर लीक होना प्रशासन की व्यवस्था में गड़बड़ी को दिखाता है।
Post a Comment