बच्चे को खाना खिलाने के लिए पेरेंट्स ने अपनाई ये ट्रिक, वीडियो 43 लाख लोगों ने देखा

बच्चों को खाना खिलाना बड़ा मुश्किल काम है। जो पेरेंट्स ये काम आसानी से कर लेते हैं उन्हें पहले सैल्यूट, जो नहीं कर पाते उनके लिए एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में बच्चों को खाना खिलाने के लिए पेरेंट्स ने जो ट्रिक अपनाई वो हर किसी के काम आ सकती है।

this viral video will tell you how to feed a baby with this trick
बच्चे को खाना खिलाने के लिए पेरेंट्स ने अपनाई ये ट्रिक, वीडियो 43 लाख लोगों ने देखा
how to feed a baby video: सबसे मुश्किल काम होता है बच्चों को खाना खिलाना। खासतौर पर छोटे बच्चों को जो खुद से नहीं खा सकते। उनके पेरेंट्स उनको खाना खिलाने के लिए काफी टाइम निकालते हैं और फिर कहीं जाकर रोते-रोते वो खाना खाते हैं। लेकिन अगर आज आप भी इस परेशान के कारण दिक्कत में हैं तो आपका निपटारा एक वीडियो कर देगा। क्योंकि इसमें पेरेंट्स ने बच्चे के साथ जो ट्रिक की है, उससे बच्चे को बडे़ आराम से आप खाना खिला सकते हैं और वो रोएगा भी नहीं। यह वीडियो महज 46 सेकंड का है लेकिन लोगों ने इसे खूब पसंद किया है और उन्हें बच्चे के एक्सप्रेशन भी काफी अच्छे लगे हैं।

यहां देखिए यह गजब का वीडियो

ऐसे करते हैं उसके साथ खेल

इसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि एक बच्चे के पेरेंट्स उसकी ओर पहले चिकन करते हैं। बच्चे की आंखें खुली की खुली रह जाती हैं, जैसे उसे इस बात का अहसास हो कि कुछ मस्त सा खाने को मिल रहा है। तभी वो उसे उसके मुंह के पास लेकर जाते हैं, बच्चा जैसे ही मुंह खोलता है दूसरी ओर से सादे खाने का एक चम्मच उसके मुंह में डाल दिया जाता है।

लोगों को पसंद आई यह ट्रिक

इस वीडियो को न्यूज लिखे जाने तक 43 लाख से ज्यादा तो व्यूज मिल चुके हैं। यहां तक कि लोगों ने इस वीडियो पर पेरेंट्स के ट्रिक की सराहना भी की। तो अब आप भी बच्चे को हेल्दी खाना खिलाना चाहते हैं तो यह तरीका अपना सकते हैं और बच्चे की सेहत का ध्यान रखने के साथ-साथ लेकिन अपनी सेहत का भी ध्यान रखना।

Post a Comment

Previous Post Next Post