Priyanka Chopra Mirror Selfie: प्रियंका चोपड़ा की लग्‍जरी लाइफ देख चकराया सिर, घर में हैं इतने जूते-चप्‍पल जैसे शोरूम खोलकर बैठी हों

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने सोशल मीडिया पर लेटेस्ट मिरर सेल्फी शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उन्होंने अपने वॉर्डरोब (Priyanka Chopra's Wardrobe) की झलक दिखाई है। ये वॉर्डरोब कपड़ों का नहीं बल्कि उनके जूते (Priyanka Chopra Footwear), हील्स और बूट्स कलेक्शन का है।

Priyanka chopra footwear collection
प्रियंका चोपड़ा ने दिखाया अपने जूते और चपलों का कलेक्शन, मिरर सेल्फी को देख आप भी कहेंगे- इतने में तो शोरूम खुल जाए

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सोशल मीडिया पर खासा ऐक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पर्सनल लाइफ की झलकियों को शेयर करती हैं। एक बार फिर प्रियंका चोपड़ा ने अपने घर की तस्वीर शेयर की है जिसमें उन्होंने अपने वॉर्डरोब (Priyanka Chopra's Wardrobe) की झलक दिखाई है। ये वॉर्डरोब कपड़ों का नहीं बल्कि उनके जूते, हील्स और बूट्स कलेक्शन का है। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Dressing Style) की लेटेस्ट मिरर सेल्फी को देख आप उनके फुटवियर (Priyanka Chopra Footwear) का कलेक्शन देख हैरान रह जाएंगे।

प्रियंका चोपड़ा ने बैक टू बैक चार सेल्फी शेयर की हैं। पहली फोटो में प्रियंका चोपड़ा अपना हेयरस्टाइल फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं तो दूसरी तस्वीर में प्रियंका के बूट्स, शूज और बूट्स की झलक देखने को मिली हैं। साथ ही तीन चार बैग्स भी नजर आ रहे हैं। तीसरी तस्वीर में काला चश्मा लगाए दिलकश पोज देती वह नजर आ रही हैं।


प्रियंका चोपड़ा की बेटी का नाम
हाल में ही प्रियंका चोपड़ा की बेटी का नाम सामने आया। उन्होंने बेटी का नाम मालती मेरी चोपड़ा जोनस रखा है। मालती का मतलब जैस्मिन व फूल की खूशबू से होता है। प्रियंका और निक जोनस फरवरी में सरोगेसी के जरिए पैरेंट्स बने हैं।

Priyanka Chopra Daughter Malti Name Meaning: प्रियंका चोपड़ा ने बेटी का नाम मालती मैरी जोनस क्‍यों रखा? जानिए क्‍या है इस नाम का मतलब
प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग बॉलिवुड फिल्म
प्रियंका चोपड़ा जल्द ही नई बॉलिवुड फिल्म की शूटिंग शुरू करने जा रही हैं। उनकी नई फिल्म की जी ले जरा (Jee Le Zaraa)। इस फिल्म में बॉलिवुड की तीन टॉप ऐक्ट्रेस साथ में नजर आएंगी। प्रियंका के साथ कटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी नजर आएंगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post