Mariupol: पुतिन ने मारियुपोल में मान ली हार? सेना को दिया हमले रोकने का आदेश, यूक्रेनी सैनिकों से की 'अपील'

Russian Attack on Port City of Mariupol : रूसी सेना ने मारियुपोल में एक विशाल प्लांट में छिपे लड़ाकों के खिलाफ बुधवार को घेराबंदी सख्त कर दी थी। यह मारियुपोल में यूक्रेन का संभवत: अंतिम गढ़ है। अंदर छिपे एक लड़ाके ने वीडियो में मदद की गुहार लगाते हुए कहा, 'हमारे पास शायद चंद दिन या कुछ घंटे बचे हैं।'

Vladimir Putin
मारियुपोल में रुका रूस का हमला
मॉस्को : रूस-यूक्रेन युद्ध का प्रमुख बिंदु बन चुका मारियुपोल पहले दिन से विध्वंसक हमले झेल रहा है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को रूसी सेना को यूक्रेनी बंदरगाह शहर मारियुपोल में अज़ोवस्टल प्लांट पर हमले रोकने का आदेश दिया है। पुतिन ने कहा कि वह चाहते हैं कि सैनिक घेराबंदी जारी रखें। पुतिन ने अपने रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु को नए आदेश जारी किए हैं। शोइगु ने इससे पहले पुतिन को बताया था कि 2000 से अधिक यूक्रेनी लड़ाके अभी भी प्लांट के भीतर मौजूद हैं।

रॉयटर्स की खबर के अनुसार पुतिन ने कहा, 'मुझे लगता है कि इंडस्ट्रियल जोन पर की जा रही कार्रवाई अनावश्यक है। मुझे इसे रोकने का आदेश देता हूं।' पुतिन का कहना है कि उन्होंने अज़ोवस्टल प्लांट पर हमले रोकने का आदेश रूसी सैनिकों के जीवन की रक्षा के उद्देश्य से दिया है। उन्होंने कहा कि इस प्लांट में चढ़ने-उतरने की कोई जरूरत नहीं है। इस इंडस्ट्रियल एरिया को ब्लॉक करें ताकि यहां कोई आ जा न सके।
Ukraine War: यूक्रेन में पुतिन को बड़ी सफलता! डोनबास का लुहान्स्क अब रूसी 'कब्जे' में, घर छोड़कर तुरंत भागने की हिदायत
पुतिन की अपील- सम्मानजनक व्यवहार करेंगे, बाहर आएं
पुतिन ने अज़ोवस्टल प्लांट के भीतर मौजूद यूक्रेनी सैनिक, जिन्होंने अभी तक सरेंडर नहीं किया है, से कहा है कि रूस उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार करेगा और घायलों को इलाज मुहैया कराया जाएगा। रूसी सेना ने मारियुपोल में एक विशाल प्लांट में छिपे लड़ाकों के खिलाफ बुधवार को घेराबंदी सख्त कर दी थी। यह मारियुपोल में यूक्रेन का संभवत: अंतिम गढ़ है। अंदर छिपे एक लड़ाके ने वीडियो में मदद की गुहार लगाते हुए कहा, 'हमारे पास शायद चंद दिन या कुछ घंटे बचे हैं।' नई बमबारी के कारण इस बंदरगाह शहर में फंसे नागरिकों को निकालने का प्रयास नाकाम हो गया है।

रूस ने टेस्ट की इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल 'सरमत
इस बीच, क्रेमलिन ने युद्ध खत्म करने के लिए अपनी मांगों के एक मसौदे में कहा कि देश छोड़कर भागने वाले लोगों की संख्या 50 लाख पर पहुंच गई है। वैश्विक तनाव बढ़ने पर रूस ने नई तरह की इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल 'सरमत' के पहले सफल परीक्षण की जानकारी दी। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि यह किसी भी मिसाइल रक्षा प्रणाली से बच सकती है और रूस को धमकाने वाले लोगों को 'दो बार सोचने' पर मजबूर करती है।

रूस का मकसद- डोनबास पर कब्जा
रूस की सरकारी अंतरिक्ष एजेंसी ने इस परीक्षण को 'नाटो को तोहफा' बताया। पेंटागन ने इसे 'नियमित' परीक्षण बताया और कहा कि वह इसे खतरा नहीं मानता है। युद्ध के मोर्चे पर यूक्रेन ने कहा कि मॉस्को के पूर्वी क्षेत्र पर हमले जारी हैं। रूस ने कहा कि उसने ठिकानों पर सैकड़ों मिसाइल और हवाई हमले किए। इसमें सेना और वाहनों के जमावड़े वाले ठिकाने भी शामिल हैं। क्रेमलिन ने कहा कि उसका मकसद डोनबास को कब्जे में लेना है। मुख्यत: रूसी भाषी वाला यह पूर्वी क्षेत्र कोयला खदान, धातु संयंत्रों और भारी उपकरण वाली फैक्ट्रियों का गढ़ है।

Post a Comment

Previous Post Next Post