Jio, Airtel, Vi, BSNL सब बेकार! ये कंपनी दे रही महज 25 रुपये में एक साल की वैधता, साथ टॉकटाइम और डाटा भी

MTNL Annual Prepaid Plan: MTNL एक ऐसा प्लान दे रही है जो 25 रुपये में 365 दिन की वैधता उपलब्ध कराता है। इसमें डाटा, कॉलिंग समेत कई बेनिफिट्स दिए जाएंगे। तो चलिए जानते हैं MTNL के इस बेहद किफायती प्लान के बारे में।

MTNL Plan

हाइलाइट्स

  • MTNL का सस्ता प्लान
  • 25 रुपये है प्लान की कीमत
  • मिल रही 365 दिन की वैधता
नई दिल्ली। MTNL Annual Prepaid Planक्या आप जानते हैं कि मार्केट में Jio, Airtel, Vi, BSNL को मात देने के लिए एक ऐसी कंपनी है जो यूजर्स के बीच बेहद लोकप्रिय है। जी हां, हम बात कर रहे हैं टेलिकॉम कंपनी MTNL की। यह भी सरकारी कंपनी है। MTNL कई ऐसे प्लान्स उपलब्ध कराती है जो यूजर्स को बेहद ही पसंद आ सकते हैं। अगर हम आपसे कहें कि आपको मात्र 25 रुपये में 365 रुपये की वैधता मिल जाएगी तो क्या आप हमारी बात मानेंगे। शायद नहीं मानेंगे।

लेकिन MTNL एक ऐसा प्लान दे रही है जो 25 रुपये में 365 दिन की वैधता उपलब्ध कराता है। इसमें डाटा, कॉलिंग समेत कई बेनिफिट्स दिए जाएंगे। तो चलिए जानते हैं MTNL के इस बेहद किफायती प्लान के बारे में।

MTNL का वार्षिक प्लान:

पहले प्लान की कीमत 25 रुपये है। इसकी वैधता 365 दिन की है। यकीन करना थोड़ा मुश्किल है लेकिन यह सही है। कंपनी इसी तरह का प्लान दे रही है। इसमें यूजर्स को शुरू के 30 दिन कुछ बेनिफिट्स उपलब्ध कराएगी जिसमें 10 रुपये का टॉकटाइम, 100 लोकल MTNL मिनट्स और 50 एमबी डाटा दिया जाएगा। लोकल और एसटीडी कॉल चार्ज 1/2 पैसा प्रति सेंकेंड लिया जाएगा। इसके अलावा 1 पैसा प्रति सेकेंड और 6 पैसा प्रति सेकेंड का भी चार्ज कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर लिस्ट किया है। डाटा 3 पैसे प्रति एमबी की दर से चार्ज किया जाएगा।

इस कीमत में अगर दूसरी कंपनियों की बात करें तो 365 दिन की वैधता तो क्या आपको डाटा और कॉलिंग की सुविधा भी नहीं मिलेगी। Jio की बात करें तो कंपनी 20 रुपये का प्लान दे रही है जिसमें 14.95 रुपये का टॉकटाइम दिया जा रहा है। वहीं, Airtel और Vi की बात करें तो ये कंपनियां भी इस कीमत में यही बेनिफिट देती हैं। ऐसे में देखा जाए तो सिर्फ एक MTNL ही है जो ये बंपर बेनिफिट वाला प्लान उपलब्ध करा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post