Alia Bhatt Ranbir Kapoor Mehendi Ceremony : रणबीर-आलिया की मेहंदी सेरेमनी, एक-एक तस्वीर है बेहद खूबसूरत

Alia Bhatt Ranbir Kapoor Mehendi Ceremony Pics: शादी के बाद अब आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) संग मेहंदी सेरेमनी की कई सारी खूबसूरत फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सभी ढेर सारी मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। रणबीर ने भी आलिया के नाम को अपने हाथ पर सजा लिया।

alia ranbir mehendi ceremony
Alia Bhatt Ranbir Kapoor Mehendi Ceremony Pics: शादी के बाद अब आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की मेहंदी सेरेमनी की फोटोज भी सामने आ गई हैं, जोकि बेहद खूबसूरत हैं। इस फंक्शन में सभी ने जमकर मस्ती की। रणबीर ने आलिया के नाम को मेहंदी से अपने हाथों पर सजाया तो मां नीतू कपूर (Neetu Kapoor) के साथ आलिया के फेवरेट गानों पर जमकर डांस भी किया। अयान मुखर्जी डीजे बने तो इस खुशी के पल में ऐसे मौके भी आए, जब फैमिली मेंबर्स इमोशनल हो गए। इन फोटोज को शेयर करते हुए आलिया ने उतना ही खूबसूरत कैप्शन भी लिखा है।

आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर मेहंदी सेरेमनी की फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों को देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि सब कितने खुश हैं। आलिया ने फोटो कैप्शन में लिखा, 'मेहंदी एक सपने से बिल्कुल ही अलग था। ये प्यार से भरा दिन था। फैमिली, हमारे खूबसूरत सबसे अच्छे दोस्त, ढेर सारी फ्रेंच फ्राइज। लड़के वालों का सरप्राइज परफॉर्मेंस। अयान DJ बना। मिस्टर कपूर ने एक बड़ा सरप्राइज दिया (मेरे फेवरेट ने मेरे फेवरेट गानों पर परफॉर्म किया)। इसके साथ खुशी के आंसू और मेरी जिंदगी के प्यार के साथ खूबसूरत मोमेंट।'


रणबीर ने आलिया को दिया सरप्राइज
आइये रणबीर और आलिया की मेहंदी सेरेमनी की एक-एक फोटो देखते हैं, जो आलिया ने शेयर की हैं। जैसा कि आलिया ने कैप्शन में ही बता दिया कि रणबीर ने उन्हें ढेर सारा सरप्राइज दिया। इस फोटो में वो अपनी मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा के साथ जमकर डांस करते दिखाई दे रहे हैं।

Alia Bhatt ने क्यों नहीं निभाई 'चूड़ा' पहनने की रस्म? शादी के बाद अब सामने आई ये बड़ी वजह
alia bhatt mehendi

रणबीर ने रचाई आलिया के नाम की मेहंदी
alia ranbir mehendi

alia bhatt

रणबीर कपूर ने मेहंदी सेरेमनी में आलिया के नाम की मेहंदी अपने हाथों पर रचाई। उन्होंने दिल के बीच में Alia नाम लिखवाया। इसके साथ ही दोनों ने इस फंक्शन को खूब इंजॉय भी किया।

शादी के बाद पहली बार कुछ इस अंदाज में मीडिया के सामने आए रणबीर और आलिया

रणबीर हुए इमोशनल
ranbir father

इस खुशी के मौके पर रणबीर इमोशनल भी हो गए। उनके हाथों में दिवंगत पिता ऋषि कपूर का फोटो फ्रेम नजर आया। ऋषि कपूर ने साल 2020 में आखिरी सांस ली थी। वो अपने बेटे की शादी होते देखना चाहते थे, जिसके लिए वो प्लानिंग भी कर रहे थे, लेकिन इससे पहले ही उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

आलिया ने रणबीर को थाम लिया
alia ranbir

इन खुशी और इमोशंस से भरे पलों में आलिया ने रणबीर को अपनी बांहों में थाम लिया। उनकी ये ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर बेहद खूबसूरत है, जिसमें सिर्फ प्यार ही प्यार झलक रहा है।

आलिया भट्ट की गर्लगैंग
alia girl gang

मेहंदी सेरेमनी में आलिया ने अपनी गर्लगैंग के साथ जमकर मस्ती की। उन्होंने सारी फ्रेंड्स के साथ पोज देते हुए एक फोटो शेयर की है। बता दें कि आलिया और रणबीर ने 14 अप्रैल को शादी की है। इससे पहले दोनों ने 5 साल एक-दूसरे को डेट किया।

रणबीर कपूर की बहन ने शेयर की इनसाइड फोटोज

रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी इंस्टाग्राम पर मेहंदी सेरेमनी की इनसाइड फोटोज शेयर की हैं। गुलाबी रंग के लहंगे में आलिया बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। इस ग्रुप फोटो में नीतू कपूर, करिश्मा कपूर, अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली सहित अन्य फैमिली मेंबर्स भी हैं।


भाई-बहन की बॉन्डिंग
riddhima kapoor sahni

रिद्धिमा ने एक और फोटो शेयर की है, जिसमें भाई रणबीर संग उनकी खूबसूरत बॉन्डिंग साफ झलक रही है। इस फोटो में रणबीर ने बहन रिद्धिमा को गोद में उठाया हुआ है।

Post a Comment

Previous Post Next Post