एक खतरनाक वीडियो सामने आया है। वीडियो महज 12 सेकंड का है, 12 सेकंड में एक मां कैसे तेज रफ्तार ट्रक के नीचे आने से अपने बच्चे को बचाती है यह देखकर हर कोई हैरत में पड़ने वाला है। यह मां ठीक सुपरहीरोइन की तरह से अपने बच्चे को बचाती है।

खबरों के मुताबिक, यह घटना वियतनाम की है। इस घटना के वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स अपनी पत्नी और बच्चे के साथ दोपहिया वाहन पर जा रहा होता है। तभी एक कार उनके वाहन को ओवरटेक करती है और इसी दौरान कार उनकी बाइक के साथ टच कर जाती है। पीछे बैठे मां और बेटा दोनों बाइक से सड़क पर गिर जाते हैं। सामने से तेज रफ्तार ट्रक आ रहा होता है और फिर...
लेकिन इसी दौरान मां अपने बच्चे को गिरते-गिरते भी ट्रक से बचा लेती है। वो एक हाथ से बच्चे को उठाती है और बच्चा ट्रक के नीचे आने से बच जाता है। मां को भी कुछ नहीं होता और बच्चा भी बच जाता है। यह सब कुछ महज 12 सेकंड में हो जाता है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 49 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। जब लोगों ने इस वीडियो को देखा तो उन्होने मां की सराहना की। यहां तक कि एक शख्स ने तो उन्हें 'मदर ऑफ द ईयर' तक कह दिया।
Post a Comment