दीपिका ने बताई रणबीर की सच्चाई, कहा- मैंने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया था, लेकिन मेरे लिए सेक्स…

कहते हैं जहां प्यार होता है वहां तकरार भी होती है लेकिन कई बार ये तकरार इस हद तक पहुंच जाती है कि इसे खबर बनते देर नहीं लगती। बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसा कई बार हुआ है जब प्यार में रहने वाली जोड़ियां एक दूसरे से अलग हुईं और ये बात चर्चा का बड़ा मुद्दा बन गई। जहां कभी इन सितारों की प्यार की खबरें चर्चा में आती थीं तो वहीं ऐसा हो गया कि इनके ब्रेकअप की खबरें सुर्खियां बटोरने लगीं। दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर की प्रेम कहानी से हर कोई वाकिफ है। एक वक्त ऐसा था जब रणबीर और दीपिका को बॉलीवुड की बेस्ट ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन जोड़ी माना जाता था।

हालांकि दोनों का ब्रेकअप मीडिया में बड़ी खबर बन गया था। कहते हैं कि दीपिका ने रणबीर को दूसरी अभिनेत्री के साथ रंगे हाथों पकड़ा था। दीपिका इस समय एक खुशहाल शादीशुदा जीवन बिता रही हैं लेकिन एक समय ऐसा भी था जब वो रिश्ते में मिले धोखे की वजह से पूरी तरह डिप्रेशन में चली गई थीं। दीपिका ने खुद एक इंटरव्यू में इस बारे में बात की थी।

दीपिका ने यह तक कहा था, 'मैंने अपने रिलेशनशिप में बहुत कुछ दिया, लेकिन मुझे वापस कुछ नहीं मिला। धोखा किसी भी रिश्ते का ब्रेकर होता है। जब रिलेशनशिप में धोखा आ जाता है तो इज्जत चली जाती है, यकीन चला जाता है, क्योंकि ये आपके रिश्ते के पिलर होते हैं जिन्हें आप नहीं तोड़ सकते।'

आपको बता दें ’वहीं इसके बाद साल 2018 में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने शादी रचा ली थी,इन दोनों के वर्क फ्रंट की बात करें तो यह फिल्म 83 में साथ नजर आए थे। इस फिल्म में रणवीर सिंह भारत के पूर्व कप्तान का कपिल देव रूप में तो वही दीपिका पादुकोण कपिल देव की पत्नी के किरदार के रूप में नजर आए थे। फिलहाल दीपिका गहराईयां में नजर आ रही है।

यह भी पढ़ें-पेंटर बनना चाहते थे प्रकाश झा, घर छोड़ने पर पिता ने नहीं की 5 साल तक बात, अब बन चुके हैं सफल डॉयरेक्टर

Posted from: this blog via Microsoft Power Automate.

Post a Comment

Previous Post Next Post