OMG 2 : Akshay Kumar का फ़र्स्ट लुक आया सामने, फैंस को आया पसंद

Akshay Kumar First look from OMG 2 : बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार ( Akshay Kumar ) अपनी फ़िल्मों के कारण और अपने मज़ेदार एक्टिंग के कारण सुर्ख़ीयों में बने रहते हैं। फ़ैन्स उनकी एक्टिंग के साथ उनके नेचर के कारण उनको काफ़ी पसंद करते हैं। अक्षय कुमार और परेश रावल की हिट फ़िल्म ओह माय गॉड सीकल ओह माय गॉड 2 लंबे समय से चर्चा का विषय बना हुआ है। फ़िल्म को लेकर फैंस काफ़ी ज़्यादा एक्साइटेड है। कोरोना महामारी के कारण बीच में ही इस फ़िल्म की शूटिंग को रोक दिया गया था उसके बाद अक्षय कुमार की माँ का निधन हो गया था जिसके वजह से यह प्रोजेक्ट बीच में ही अटक गया था। हालाँकि अब एक बार फिर से अक्की अपने प्रोजेक्ट्स को एक के बाद एक शुरू कर रहे हैं।

आपको बता दें कि अक्षय कुमार ने फ़िल्म ओह माय गॉड की शूटिंग को फिर से शुरू कर दिया है। जिसके बाद ही अक्षय का पहला लुक के उनके फ़ैन्स के सामने आ गया है। इस लुक में अक्षय कुमार ने अपने पूरे बालों को बांधा हुआ है। साथ ही ब्लू पजामा और लंबी टी-शर्ट पहने हुए हैं। साथ ही उन्होंने गले में रुद्राक्ष की माला भी पहनी हुई है। उनकी इस तस्वीर को उनके फ़ैन्स क्लब ने शेयर किया है। साथ ही उनकी वीडियो भी शेयर की गई है। वीडियो पब्लिक के सामने आने के बाद लोग काफ़ी ज़्यादा उनकी फ़िल्म को लेकर एक्साइटेड दिख रहे हैं। अक्षय की फ़िल्म हमेशा ब्लॉक बास्टर होती है। उनकी फ़िल्म में हमेशा कुछ न कुछ नया होता ही है। बाक़ी फ़िल्मों से उनकी फ़िल्म काफ़ी अलग होती है। यही कारण है कि उनके फ़ैन्स उनकी फ़िल्म का काफ़ी इंतज़ार करते हैं।

हालाँकि यह वीडियो वायरल होने के बाद यह वीडियो सीधा अक्षय कुमार तक पहुँच गया। उसके बाद अक्षय कुमार ने भी इस वीडियो को शेयर किया और अपने फ़ैन्स का शुक्रिया अदा किया है। साथ ही उन्होंने म्यूज़िक देने वाले म्यूजिशियन शंकर महादेवन का भी तारीफ़ किया है। आपको बता दें कि OMG 2 में अक्षय कुमार के साथ पंकज त्रिपाठी भी नज़र आएंगे। इस फ़िल्म को डायरेक्ट अमित राय करेंगे। इस फ़िल्म को लेकर अक्षय कुमार के फ़ैन्स काफ़ी ज़्यादा एक्साइटेड है और इस फ़िल्म का काफ़ी समय से इंतज़ार भी कर रहे हैं।

Posted from: this blog via Microsoft Power Automate.

Post a Comment

Previous Post Next Post