सच्चे प्यार की तलाश में करिश्मा तन्ना ने तोड़ डाला इन 5 लड़कों का दिल, अब करने जा रही हैं शादी

टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री करिश्मा तन्ना उन खूबसूरत हसीनाओं की लिस्ट में शुमार हैं, जिन्हें सच्चा प्यार पाने के लिए सालो साल तरसना पड़ा है। पिछले कई सालों में तन्ना का नाम कई जाने माने कलाकारों के साथ जुड़ा है, लेकिन किसी के भी साथ उनके रिश्ते ज्यादा नहीं चले। बताया तो ऐसा भी जाता है कि करिश्मा को कई बार तो ऐसा लगा क अब वह शादी कर सकती हैं, लेकिन उनके हर रिश्ते ने आखिर में दिल और दम तोड़ दिया।

इस खबर में हम आपको 5 ऐसे ही लड़कों की लिस्ट दिखाएंगे, जिनका साथ करिश्मा ने एक- एक करके छोड़ दिया...

karishma_ss.jpg

वरुण बंगेरा (Varun Bangera)

हाल ही में खबर आई है कि करिश्मा तन्ना वरुण बंगेरा को डेट कर रही हैं। कुछ वक्त पहले ही तन्ना ने वरुण बंगेरा से दुबई में सगाई कर ली। जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

karishmapearl.jpg

पर्ल वी पुरी (Pearl V Puri)

टीवी जगत की डायरेक्टर व प्रडूयसर एकता कपूर के मशहूर सीरियल नागिन 3 की शूटिंग के दौरान करिश्मा की नजदीकियां अपने को-एक्टर पर्ल वी पुरी के साथ बढ़ गई थीं। माना जाता है कि कुछ महीनों तक पर्ल वी पुरी और तन्ना ने एक दूसरे को डेट भी किया। लेकिन बाकी रिश्तों की तरह यह भी ज्यादा दिन नहीं चल सका। थोड़े समय में ही तन्ना के अलग होने की खबर आम हो गई।

karishma_1.jpg

श्रषभ चौकसी (Rushabh Choksi)

अदाकारा मुंबई़ के फिटनेस ट्रेनर श्रषभ चौकसी को भी डेट कर चुकी हैं। लेकिन इस बार भी तन्ना की किस्मत खराब ही निकली और उनका चौकसी से ब्रेकअप हो गया।

यह भी पढ़ें- मैंने उतना भी हासिल नहीं किया है जितना लोग सोचते हैं : लता मंगेशकर

karishma Hanif Hilal

हानीफ हिलाल (Hanif Hilal)

इसी कड़ी में अगला नमा है हानीफ हिलाल। हिलाल जाने माने मॉडल हैं और कुछ समय के लिए करिश्मा तन्ना के साथ रिलेशनशिप में थे। थोड़े समय के बाद ही दोनों अलग भी हो गए।

bappa

बप्पा लहरी (Bappa Lahiri)

बहुत ही कम लोगों को मालूम होगा कि ड्रामा क्वीन करिश्मा ने जाने माने सिंगर बप्पा लहरी को भी कुछ समय के लिए डेट किया है। तन्ना का ये रिश्ता भी चंद महीनो से ज्यादा नहीं चला।

upen-karishma-.jpg

उपेन पटेल (Upen Patel)

बिग बॉस में आने के बाद हिंदी फिल्म अभिनेता और जाने माने मॉडल उपेन पटेल की मुलाकात करिश्मा तन्ना से हुई थी। बिग बॉस के घर से निकलने के बाद भी कुछ समय तक करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल साथ थे। इस बीच दोनों के रिश्ते को किसी की बुरी नजर लग गई। कुछ वक्त बाद ही दोनों का ब्रेकअप हो गया। यह कोई नहीं जानता था कि इनके रिश्ते टूटने की वजह क्या है।

यह भी पढ़ें- ये है बॉलीवुड की टॉप सोशल मीडिया संसेशन्स, इनका ग्लैमर देख कर दंग रह जाएंगे आप

Posted from: this blog via Microsoft Power Automate.

Post a Comment

Previous Post Next Post