नई दिल्ली।
अमरीका के दक्षिणी राज्य टेक्सास के ह्यूस्टन में एस्ट्रोवर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल चल रहा है। इस कार्यक्रम के आयोजन के दौरान भगदड़ मचने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं।
टेक्सास राज्य के ह्यूस्टन में अग्निशमन विभाग के प्रमुख सैम्युएल पेन्या ने बताया कि फिलहाल घटना किस वजह से हुई, इसकी सटीक जानकारी सामने नहीं आई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही घटना के कारणों की जानकारी दी जा सकेगी।
यह भी पढ़ें:-पाकिस्तान में सिंध प्रांत के मुख्यमंत्री ने दीपावली की जगह होती की दी बधाई, ट्रोल हुए तो डिलीट की पोस्ट
पेन्या ने कहा, आज की घटना में कम से कम आठ लोगों की मौत और दर्जनों लोगों के घायल होने की जानकारी हमारे पास है। उन्होंने बताया, हमें शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि भीड़ स्टेज की ओर बढ़ी जा रही थी, इस कारण लोग एक दूसरे को कुचले लगे। इस कारण वहां भगदड़ की स्थिति बन गई और कई लोगों को चोटें आईं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि करीब 17 लोगों को अस्पताल ले जाया गया है, जिनमें से 11 लोगों में हृदयघात की शिकायत पाई गई।
Posted from: this blog via Microsoft Power Automate.

Post a Comment