जानें क्यों बॉलीवुड में आने के बाद रोजाना रो-रोकर रात गुजारती थीं रेखा, मुंबई लगता था जंगल

नई दिल्ली: लाखों दिलों पर राज करने वाली जानी मानी बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा कभी भी एक अभिनेत्री नहीं बनना चाहती थीं, लेकिन मां की जिद के कारण उन्हें ऐसा करना पड़ा। आज उसी रेखा (Rekha) की खूबसूरती और कमाल की अदायगी के लोग दिवाने हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं रेखा को बॉलीवुड में एंट्री के बाद मुंबई में ऐसा सुलूक झेलना पड़ा था कि वो रोज रात में रोकर सोया करती थीं। चलिए जानते हैं इस किस्से के बारे में -

इन्हीं परेशानियों को सोचकर रेखा रोज रात रोती थीं और रोते-रोते सो जाती थीं। उस वक्त रेखा सोचती थीं कि वो नार्मल बच्चों की तरह जिदगी क्यों नहीं जी पा रही हैं। इस वजह से उन्हें मुंबई अपने लिए जंगल जैसा लगता था। इस बात का जिक्र खुद रेखा ने सिमी गरेवाल के चैट शो पर किया था।

यह भी पढ़ें: जब अपने एक फैन के लिए बहुत रोए थे खिलाड़ी अक्षय कुमार, जानें क्या था पूरा

आपको बता दें कि अपनी मां और घर की जिम्मेदारी उठाने की वजह से रेखा छोटी सी उम्र से ही एक्टिंग की दुनिया में आ गईं थीं। जिस रेखा को उस दौरान कई परेशानियों को सामना करना पड़ा था। उसी रेखा ने बॉलीवुड में अपना मुकाम बनाया और लोगों के लिए कामयाबी की मिसाल बन गईं।

Posted from: this blog via Microsoft Power Automate.

Post a Comment

Previous Post Next Post