पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने PM मोदी से की मुलाकात, थोड़ी देर में करेंगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

नई दिल्ली। पांच दिनों के दौरे पर सोमवार शाम दिल्ली पहुंचीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोककल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के आवास पर उनसे मुलाकात की है। पीएम से मुलाकात के बाद वह वहां से निकल गई हैं और अब थोड़ी देर बाद व प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी।


यह मुलाकात कई मायनों में खास है। क्योंकि बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान दोनों के बीच काफी तल्खी देखी गई थी और एक-दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगाए थे। अब उस तल्खी के बाद से पहली बार दोनों नेता आमने सामने होंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ममता बनर्जी बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकती हैं।


ममता बनर्जी ने पीएम मोदी से मुलाकात से पहले मंगलवार को ही प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) के अलावा कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की, जिनमें कमलनाथ एवं आनंद शर्मा आदि शामिल हैं। ममता बनर्जी का कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी और विपक्षी दलों के कई अन्य नेताओं से भी मिलने का कार्यक्रम निर्धारित है।


यह भी पढ़ें :- BJP संसदीय दल की बैठक में PM Modi ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले- कांग्रेस ना सदन चलने देती, ना चर्चा होने देती


ऐसा माना जा रहा है कि ममता बनर्जी विपक्षी दलों को सरकार के खिलाफ एकजुट करने की कवायद कर रही हैं। 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले पीएम मोदी के सामने एक प्रबल दावेदार के तौर पर विकल्प पेश करने की कोशिश है।



from Patrika: India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3iLtHmU
https://ift.tt/3iWNVu9

Post a Comment

Previous Post Next Post